विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

गायक यश वडाली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

कथित घटना शिकायतकर्ता के एक दोस्त के गोरेगांव स्थित घर में शाम करीब पांच बजे हुई जहां गायक और कुछ दूसरे दोस्त भी मौजूद थे.

गायक यश वडाली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
फाइल फोटो
  • गायक यश वडाली के खिलाफ मामला दर्ज
  • महिला ने की यौन उत्पीड़न की शिकायत
  • पुलिस कर रही है मामले की जांच
नई दिल्ली: मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव के बांगुरनगर पुलिस थाने में 39 साल की एक महिला ने गायक यश वडाली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.  कथित घटना शिकायतकर्ता के एक दोस्त के गोरेगांव स्थित घर में शाम करीब पांच बजे हुई जहां गायक और कुछ दूसरे दोस्त भी मौजूद थे. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष भंडारे ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता अपने दोस्त के घर पर थी जब कोई गाना गाने को लेकर उसके और यश वडाली के बीच झगड़ा शुरू हो गया. बाद में वडाली ने शील भंग करने के इरादे से उसका गिरेबान पकड़ लिया और उसे गालियां भी दीं.’’ पुलिस ने शिकायत के आधार पर गायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और 504 के तहत मामला दर्ज किया. अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है तथा जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें :  छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में सहायक प्रोफेसर सस्पेंड


Video :  10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न



इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash Wadali, Mumbai Police, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com