विज्ञापन

सेक्स एजुकेशन बनी गले की हड्डी, बड़ी मजेदार है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज, नेटफ्लिक्स की ये 5 सीरीज भी हैं बेस्ट

अगर आप नेटफ्लिक्स पर कुछ मजेदार कंटेंट देखने की तलाश में हैं तो चिंता किस बात की. यहां है इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मौजूद कुछ मजेदार फिल्में और सीरीज.

सेक्स एजुकेशन बनी गले की हड्डी, बड़ी मजेदार है नेटफ्लिक्स की ये सीरीज, नेटफ्लिक्स की ये 5 सीरीज भी हैं बेस्ट
Netflix पर ये 5 फिल्में और सीरीज देखीं क्या?
Social Media
नई दिल्ली:

OTT पर कंटेंट देखने की बारी आती है तो समझ नहीं आता कि क्या देखा जाए और किस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देखा जाए. इतने ओटीटी प्लैटफॉर्मस, फिल्में और सीरीज के बीच आपकी कनफ्यूजन को थोड़ा आसाना करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ मजेदार ऑप्शन जिन्हें देखकर आप खुद को एंटरटेन कर सकते हैं और अगर नेटफ्लिक्स की मेंबरशिप है तो फिर तो क्या फ्री में घर बैठे देख डालिए. अगर आप वीकएंड पर बिंज वॉच की प्लानिंग कर रहे हैं तो भी ये लिस्ट आपके लिए काम की है. 

सुपर सुब्बू (सीरीज)
IMDb रेटिंग: 7.4
असल में ये तेलुगु सीरीज नेटफ्लिक्स पर हिंदी डब में अवेलेबल है. कहानी एक यंगस्टर की है जिसे एक सेंसिटिव मिशन सौंपा जाता है. एक खतरनाक गांव में बच्चों को सेक्स एजुकेशन देने की जिम्मेदारी मिलती है तो यह सुनकर हैरान रह जाता है. इस चुनौती के बीच उसे अपने सख्त पिता से भी बचना होता है. कुल 7 एपिसोड में बनी ये सीरीज सोशल मैसेज के साथ मनोरंजन का पूरा पैकेज है.

पेद्दी (फिल्म)
IMDb रेटिंग: 5.7
राम चरण और जान्हवी कपूर की ये एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में अवेलेबल है. हिंदी डब के लिए आपको कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा लेकिन ये भी जल्द ही आ रहा है. फिल्म की कहानी एक अनजाने गांव के मजदूर एथलीट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव को मैप पर लाने के लिए संघर्ष करता है. स्पोर्ट्स और ड्रामा का मिक्स  भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज है.

ब्लास्ट (फिल्म)
IMDb रेटिंग: 7.4
ये क्राइम ड्रामा अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन जैसे कलाकारों से सजी है. तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में अवेलेबल. कहानी एक साधारण परिवार की है जो गैंगस्टर से टकराव में फंस जाता है. परिवार की मार्शल आर्ट स्किल्स और एक्शन सीक्वेंस फिल्म को रोमांचक बनाते हैं.

सिंग गीथम (फिल्म)
IMDb रेटिंग: 6.4
सोशल मुद्दों पर हल्का-फुल्का ट्विस्ट वाली कॉमेडी. अहिल्या बामरू, अयान और शालिनी कोंडेपुड़ी लीड रोल में हैं. पैतृक गांव लौटने वाला एक पैसों का भूखा शख्स सोने की खोज में विवादों में फंस जाता है. तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में स्ट्रीम हो रही ये फिल्म हंसी के साथ सोचने वाली बातें भी छोड़ती है.

गुरथुकोस्तुन्नयी (सीरीज)
IMDb रेटिंग: 9.4
तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी सीरीज जिसमें विराज अश्विन, वीवा राघव और रोहिणी हत्तंगडी जैसे कलाकार हैं. कहानी की बात करें तो संतोष अपनी बचपन की दोस्त वैशाली से शादी करने वाला है, लेकिन शादी से ठीक पहले उसकी याददाश्त चली जाती है. 7 एपिसोड की ये सीरीज प्यार, भ्रम और हंसी का मजेदार मिक्स है.

यह भी पढ़ें: होश उड़ा देंगी OTT पर मौजूद ये 7 हिंदी क्राइम थ्रिलर, लौंडा नाच से लेकर हनीमून मर्डर तक सस्पेंस का फुल डोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Netflix OTT Releases, Peddi, Blast, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com