भोजपुरी लोक संस्कृति, आस्था और भक्ति में 'सातो बहन' यानि माँ भगवती के सातों स्वरूपों की पूजा-अर्चना का अत्यंत पवित्र महत्व है. माँ दुर्गा के सातों स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है. ऐसे में भोजपुरी संगीत जगत में अपनी सुरीली, जादुई आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज कर रहीं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह का नया भक्तिमयी देवी गीत 'सातो बहिना के बोलावले बानी' माता जी के भक्तों में के बीच पेश किया गया है. जिसमें माता रानी के सातों महिमामयी रूप का बखान गीत-संगीत के माध्यम से किया गया है. अदाकारा स्वीटी सोनल के भक्तिमय अभिनय से सजा ये देवी गीत प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
ये देवी गीत भोजपुरी लोक संगीत और भक्ति गीतों के बीच संगम है. इस गीत को प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है तो वहीं इसके वीडियो में एक्ट्रेस स्वीटी सोनल ने अपनी शानदार अदायगी और भावपूर्ण अभिनय से सबका दिल जीत लिया है. स्वीटी सोनल पारंपरिक पहनावा, भक्तिमय नृत्य और श्रध्दा भक्ति से श्रद्धालुओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.
यह भी पढ़ें | 32 साल पुराना नवरात्रि भजन, अनुराधा पौडवाल-सोनू निगम ने अपनी आवाज से बनाया अमर
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'सातो बहिना के बोलावले बानी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है. इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस स्वीटी सोनल ने शानदार परफॉर्मेंस किया है. इस गाने को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है. प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है. वीडियो डायरेक्टर आशीष पार्क, डीओपी रवि राठौर, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर विक्की एस.राज हैं. डीआई रोहित सिंह ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'माँ भगवती के सातों स्वरूपों की महिमा को इस देवी गीत के माध्यम से एक भक्त के निष्छल भाव, अटूट श्रद्धा और माँ के प्रति समर्पण को दर्शाया गया है. प्रियंका सिंह की सुरीली और भक्तिभाव से भरी आवाज़ ने इस गीत में एक ऐसी अलौकिक ऊर्जा भर दी है. उनके सुरों में जो ठहराव और भक्ति का मिठास है, वह सीधे दिल को छूता है. एक्ट्रेस स्वीटी सोनल की बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है.'
सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि माता रानी के भक्ति भरे गीत गाना मेरे लिए हमेशा से ही एक अध्यात्मिक अनुभव रहता है. 'सातो बहिना के बोलावले बानी' गाते समय जो आनंद और भक्ति का भाव मुझे महसूस हुआ, वही भाव आज हमारे श्रोता भी महसूस कर रहे हैं. मैं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करती हूँ.' एक्ट्रेस स्वीटी सोनल ने कहा कि 'माँ भगवती के इस पावन गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज इस देवी गीत पर परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद सहज और आनंददायक रहा. इसके लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं