विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

पिता सैफ अली खान के अंदाज से इतनी खुश हुईं सारा अली खान, Video पोस्ट कर कही यह बात

सारा अली खान (Sara Ali Khan) को पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

पिता सैफ अली खान के अंदाज से इतनी खुश हुईं सारा अली खान, Video पोस्ट कर कही यह बात
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का वीडियो किया शेयर
  • सारा अली खान ने साझा किया पिता सैफ अली खान का वीडियो
  • एक्ट्रेस ने पापा को बताया डैशिंग डैडी
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्मों से इतर सारा अली खान अपनी क्यूटनेस और लाजवाब अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. लेकिन कुछ समय से उनका एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. खास बात तो यह है कि वीडियो सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नहीं, बल्कि उनके पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का है जिसे खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है. वीडियो में सैफ अली खान (Sara Ali Khan) का अंदाज काफी कूल और डैशिंग लग रहा है और खुद सारा अली खान ने भी अपने कैप्शन में पिता को 'डैशिंग डैडी' बताया है. सारा अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रहा है. 

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'वॉर', तूफानी प्रदर्शन कर बनाया नया रिकॉर्ड

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का यह वीडियो सेलेक्टेड इंडिया कैंपेन का है. इसे साझा करते हुए सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने लिखा, "मिलिए मेरे डैशिंग डैडी कूल से." सारा अली खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं. इससे पहले सारा ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो साझा कर सबको दशहरे की बधाई भी दी थी. इस फोटो में सारा के साथ उनकी मम्मी और एक्ट्रेस अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान साथ खड़े नजर आ रहे थे. इस फोटो को पोस्ट करते हुए सारा अली खान ने लिखा, "आप सबको दशहरे की ढेर सारी बधाई. आपके आसपास मौजूद बुराइयां भी रावण की तरह जलकर खत्म हो जाएं."

अमिताभ बच्चन ने दीपज्योति से पूछा 'जीती हुई धनराशि का क्या करेंगी?' मिला दिल जीतने वाला जवाब

बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर 1' की तैयारी में लगी हुई हैं. इस फिल्म में सारा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा सारा अली खान 'लव आजकल 2' में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें वह एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. वैसे तो सारा और कार्तिक की 'लव आजकल 2' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन लोगों को अभी से ही इस फिल्म का बहुत इंतजार है. क्योंकि इसके जरिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Saif Ali Khan, Sara Ali Khan On Daddy Saif Ali Khan, Sara Ali Khan Share Father Saif Ali Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com