जब दिल किसी प्यार कर बैठे तो चाहत की कोई सीमा नहीं रहती. ये वो अहसास है जिसमें मन चाहे कितना भी खुद को रोक ले, भावनाएं अपने रास्ते खुद बना लेती हैं. प्यार की यह बातें हिंदी सिनेमा में भी खूब देखने और सुनने को मिलती है. 90 के रोमांटिक गाने इस तरह के प्यार का एहसास करवाते हैं. ऐसे ही एक गाना 1994 में आया था, जो प्यार करने वाले या कहें इश्क में डूबे लोगों का फेवरेट बन गया था. कॉलेज के लड़की-लड़के इस गाने को रेडियो पर खूब सुना करते थे.
फैज अनवर के बोल हुआ अमर
34 साल पुराने इस गाने का नाम 'चाहा तो बहुत ना चाहे तुझे' है. यह गाना अनु मलिक की धुन और फैज अनवर के बोलों से बना है. कुमार सानू और बेला सुलाखे ने अपनी खूबसूरत आवाज से इसके खास बन गया. इन दोनों सिंगर की आवाज में फैज अनवर के बोल सीधे दिल को छूते हैं.'चाहा तो बहुत ना चाहे तुझे' गाना फिल्म इम्तिहान का है. इस फिल्म के साउंडट्रैक 1994 की साल के टॉप सेलिंग एल्बम्स में शामिल रहा. इम्तिहान का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया और राजू मावानी ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में सनी देओल, सैफ अली खान और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं. गाना सैफ और रवीना टंडन पर पिक्चराइज्ड है.
फिल्म की कहानी
फिल्म इम्तिहान की कहानी में एक सिंगर प्यार में पड़ जाता है, लेकिन लड़की के अतीत की छाया उनके रिश्ते पर पड़ती है. यह गाना उसी रोमांटिक और भावुक मूड को पकड़ता है. दिलचस्प बात यह है कि सैफ की भूमिका के लिए पहले आमिर खान साइन थे, लेकिन शेड्यूल की वजह से बाहर हो गए. नब्बे के दशक से 'चाहा तो बहुत ना चाहे तुझे' रोमांटिक गानों की लिस्ट में यह गाना अपनी जगह बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें | 200 साल पुराने शाही पेंडेंट ने बढ़ाई करीना कपूर की मुश्किलें, माफी और पोस्ट हटाने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं