विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

सारा अली खान NCB के समन जारी करने के बाद गोवा से मुंबई के लिए हुईं रवाना, Viral हुईं Photos

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है. समन जारी होने के बाद ही सारा अली खान (Sara Ali Khan) को गोवा एयरपोर्ट पर देखा गया है.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) गोवा एयरपोर्ट पर आईं नजर
  • सारा अली खान एनसीबी के समन जारी होने के बाद गोवा एयरपोर्ट पर आईं नजर
  • गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुईं सारा
  • सारा अली खान की तस्वीरें हुईं वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती थीं. लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस बॉलीवुड में जारी ड्रग्स मामलों को लेकर चर्चा में आ गई हैं. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जुड़े ड्रग्स एंगल में सारा अली खान का नाम भी आ गया है. वहीं, इसे लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है. समन जारी होने के बाद ही सारा अली खान को गोवा एयरपोर्ट पर देखा गया है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान गोआ से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं. 

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर खड़ी नजर आ रही हैं. सारा अली खान की तस्वीरें एएनआई ने साझा करते हुए लिखा, "सारा अली खान मुंबई के लिए गोवा से हुईं रवाना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में ड्रग्स एंगल्स की जांच के लिए उन्हें 26 सितंबर को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बुलाया गया है." फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में एयरपोर्ट पर मौजूद नजर आ रही हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण सहित चारों एक्‍ट्रेस को अगले 3 दिन में पूछताछ के लिए आना है.


सुशांत (Sushant Singh Rajput) मामले की जांच का दायरा बढ़ने और इसमें ड्रग्‍स का एंगल जुड़ने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नाम इस मामले में सामने आए हैं. मामले में जहां एक्‍ट्रेस रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh), सिमोन खंबाटा और सुशांत की पूर्व मैनजर श्रुति मोदी को कल यानी 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और करिश्‍मा प्रकाश को 25 सितंबर को बुलाया गया है. जबकि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा पूछताछ होगी. सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Photos, Sara Ali Khan Leaves For Mumbai, Sara Ali Khan Leave Goa, Sara Ali Khan Seen At Goa Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com