विज्ञापन

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 4000 करोड़ की रामायण, रणवीर सिंह के रिकॉर्ड से कोसों दूर रणबीर कपूर

रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार, रणबीर कपूर की 'रामायण' नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक ओपनिंग का रिकॉर्ड. जानें दोनों सितारों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड.

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 4000 करोड़ की रामायण, रणवीर सिंह के रिकॉर्ड से कोसों दूर रणबीर कपूर
धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रामायण, रणवीर से बाजी नहीं मार पाए रणबीर
NDTV
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग देने के मामले में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का दबदबा लगातार कायम है. भारी उम्मीदों, दुनियाभर में बड़े पैमाने पर किए गए प्रमोशन और कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण (Ramayana)' भी इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग को पीछे नहीं छोड़ पाई.

मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच रिलीज हुई 'रामायण' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 65 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो ट्रेड एक्सपर्ट्स द्वारा अनुमानित 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग से काफी कम है. फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसने कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये रहा.

यह भी पढ़ें: Ramayana Worldwide Box Office Collection Day 1: दीवाली से पहले रामायण ने तोड़े रिकॉर्ड, दुनियाभर में पहले दिन बजाया डंका

फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने कुल 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 155 करोड़ रुपये पहुंच गया.

'रामायण' को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा था. फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर प्रमोट भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद यह 'धुरंधर: द रिवेंज' की ऐतिहासिक ओपनिंग के आंकड़ों की बराबरी नहीं कर पाई.

बॉक्स ऑफिस की किंग धुरंधर 2

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारत में पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया था. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 123 करोड़ रुपये रहा, जबकि डे 0 के प्रीव्यू और कलेक्शन को मिलाकर यह आंकड़ा 174.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. इसके अलावा, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन शानदार 226.60 करोड़ रुपये रहा. फिल्म के हिंदी वर्जन ने अकेले 99.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह के दबदबे और उनकी फिल्मों की जबरदस्त ओपनिंग क्षमता को साफ तौर पर दर्शाते हैं. जहां 'रामायण' बड़े बजट और वैश्विक स्तर पर किए गए प्रमोशन के साथ सिनेमाघरों में उतरी, वहीं 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ही कमाई का ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया, जिसे तोड़ना आसान नहीं है. रणवीर सिंह अब भी बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं और 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग ने भारतीय सिनेमा में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandar 2, Ramayana, Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com