विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2022

लंदन की सड़कों पर अतरंगी ड्रेस पहनकर घूमती दिखीं सारा, रणवीर सिंह को बताया अपना फेवरेट स्टाइल आइकॉन

सारा अली खान अपनी ब्यूटी, स्टाइल और लुक के लिए जानी जाती हैं. लेकिन लेटेस्ट फोटो में अतरंगी ड्रेस पहनने के मामले में उन्होंने रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है. सारा अली खान 2018 में आई फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं.

लंदन की सड़कों पर अतरंगी ड्रेस पहनकर घूमती दिखीं सारा, रणवीर सिंह को बताया अपना फेवरेट स्टाइल आइकॉन
लंदन की सड़कों पर अतरंगी ड्रेस पहनकर घूमती दिखीं सारा
नई दिल्ली:

सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी ब्यूटी, स्टाइल और लुक के लिए जानी जाती हैं. लेकिन लेटेस्ट फोटो में अतरंगी ड्रेस पहनने के मामले में उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी पीछे छोड़ दिया है. सारा अली खान 2018 में आई फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं. लेटेस्ट फोटो में वह लंदन की सड़कों पर सिर से पैर तक सतरंगी ड्रेस पहने हुए दिखी. चमकीले प्रिंटेड कोट और एक टोपी में उनका यह अवतार देख कर लोगों को रणवीर सिंह याद आ रहे हैं. सारा अली खान ने लिखा, "मुझे पता है कि महिलाएं मुझे जज कर रही हैं, लेकिन यह आपके लिए है. हैप्पी बर्थडे अगेन स्टाइल गुरु रणवीर सिंह."

r0ps75r

इससे एक दिन पहले सारा ने रणवीर सिंह के लिए एक तस्वीर कोलाज पोस्ट किया और उन्होंने अभिनेता के लिए जन्मदिन की बधाई में लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे पसंदीदा स्टाइल आइकन, स्टार नंबर 1, बॉलीवुड के राजा को यह रणवीर सिंह को." सारा अली खान और रणवीर सिंह हाल ही में एक सुपर मजेदार वीडियो में साथ साथ नजर आए. फिल्म जुग जग जीयो के पंजाबन गाने पर स्टार्स ने डांस किया. वीडियो में फिल्म निर्माता करण जौहर भी दिखे. 

सारा अली खान ने 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ थी. सारा को आखिरी बार अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में देखा गया था. वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे. फिलहाल वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं. 

क्या कॉफी विद करण में नजर आएंगे तीनों खान? करण जौहर ने खुद बताया


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Fashion, Sara Ali Khan Films, Sara Ali Khan Ranveer Singh, Ranveer Singh, Ranveer Singh Films, Ranveer Singh Style, Ranveer Singh Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com