विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

सारा अली खान से फैन ने मांगा ऑटोग्राफ, तो एक्ट्रेस ने लगा लिया गले...देखें Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में फैन के जरिए ऑटोग्राफ मांगे जाने पर सारा उन्हें गले से लगा लेती हैं.

सारा अली खान से फैन ने मांगा ऑटोग्राफ, तो एक्ट्रेस ने लगा लिया गले...देखें Video
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • सारा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने फैन को लगा लिया गले
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस का खूब दिल जीतती हैं. हाल ही में, सारा अली खान का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में 'केदारनाथ (Kedarnath)' एक्ट्रेस फैन्स से घिरी नजर आ रही हैं, इसी बीच एक फैन उनसे ऑटोग्राफ के लिए कहती हैं, सारा अली खान फैन ऑटोग्राफ देने के बाद उन्हें गले लगा लेती हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan Video) के क्यूट अंदाज पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. 

शूटिंग के दौरान ठंड से कंपकंपाई शिल्पा शेट्टी, डायरेक्टर को भी लगा दी फटकार, बोलीं- निकम्मा... देखें Video

Wrote autograph and Instagram crashed #saraalikhan

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सारा अली खान (Sara Ali Khan) के इस वीडियो क  विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. सारा के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, उनके अकसर फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं. अब सारा अली खान का ये वीडियो भी फैन्स के बीच छाया हुआ है. 

Commando 3 Box Office Collection Day 2: विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' ने वीकेंड पर मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही 'लव आजकल 2' और 'कुली नंबर 1' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं. जहां कुली नंबर 1 में सारा एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आएंगी, तो वहीं लव आजकल 2 में वह एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ दिखाई देंगी. इससे पहले सारा अली खान ने डेब्यू फिल्म केदारनाथ और सिंबा से भी खूब धूम मचाई थी. फिल्म केदारनाथ के लिए सारा अली खान को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस आईफा अवॉर्ड भी दिया गया था.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Video, Sara Ali Khan Video Viral, Fan Asked Sara For Autograph, Sara Ali Khan Instagram, Sara Hugged Her Fan, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com