विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2020

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, सलमान खान के शो पर यूं मस्ती करते आए थे नजर

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, सलमान खान के शो पर यूं मस्ती करते आए थे नजर
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
  • सारा और सुशांत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
  • सलमान खान के शो पर दोनों ने की खूब मस्ती
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म 'केदारनाथ' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. सुशांत के साथ सारा की केमिस्ट्री भी केदारनाथ फिल्म में दर्शकों को खूब पसंद आई थी. अब हाल ही में सुशांत और सारा का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सारा और सुशांत सलमान खान (Salman Khan) के फेमस शो 'बिग बॉस' के स्टेज पर नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) ने सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को एक टास्क दिया है. जिसमें सुशांत ने अपने कानों पर हेडफोन लगाए हुए हैं और उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा. वहीं, सारा की लिप सिंकिंग को देखकर सुशांत को पहचानना है कि वह क्या बोल रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान 'भूत का भूतिया बंगला' बोल रही हैं, जिसे सुशांत पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. 


वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) पहले तो सारा की बातों को समझ नहीं पाते. हालांकि, बाद में वह बिल्कुल सही जवाब देते हैं. सुशांत और सारा (Sara Ali Khan) का यह थ्रोबैक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सुशांत और सारा सलमान खान के शो पर 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए आए थे. जहां पर उन्होंने खूब मस्ती की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Throwback Video, Sushant Singh Rajput And Sara Ali Khan Video, Sushant And Sara Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com