विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

सारा अली खान का 'ऐ वतन मेरे वतन' का लुक देख फैंस को आई आलिया भट्ट की याद, कहा- 'सारा का लुक देखकर आलिया...'

Sara Ali Khan Film Teaser Released: कुछ देर पहले ही सारा अली खान और अमेजन प्राइम ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया है. ऐ वतन मेरे वतन के टीजर में सारा को आजादी से पहले के रेट्रो लुक में दिखाया गया है.

सारा अली खान का 'ऐ वतन मेरे वतन' का लुक देख फैंस को आई आलिया भट्ट की याद, कहा- 'सारा का लुक देखकर आलिया...'
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जल्द ही प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आने वाली हैं, जिसका कुछ देर पहले ही टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सारा अली खान एक अनदेखे रोल में नजर आ ने वाली हैं. दरअसल, एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगे. वहीं टीजर देखकर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस की तुलना आलिया भट्ट से भी करने लगे हैं. हालांकि सारा अली खान के फैंस उनकी नई फिल्म का टीजर देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

कुछ देर पहले ही सारा अली खान और अमेजन प्राइम ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया है. ऐ वतन मेरे वतन के टीजर में सारा को आजादी से पहले के रेट्रो लुक में दिखाया गया है. वह एक वाइट कलर की साड़ी में एक रेडियो जैसी डिवाइस को इकट्ठा करते हुए एक कमरे में बैठी हुई दिख रही हैं. इस दौरान वह कहती हैं, “अंग्रेजों को लगता है कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन पर अंकुश लगा दिया है. लेकिन आज़ाद आवाज़ क़ैद नहीं होती, ये हा हिंदुस्तान की आवाज़, हिंदुस्तान में कहीं से, कहीं पे हिंदुस्तान में.” वहीं प्रोमो देखने के बाद एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, सारा का लुक देखकर आलिया याद आ गई. नाइस लुक, कुछ नया... दूसरे ने लिखा, लुक, डॉयलॉग सब परफेक्ट है. 

बता दें, ऐ वतन मेरे वतन, बॉम्बे में एक कॉलेज की लड़की की निडर जर्नी को दिखाती है, जो कि बाद में एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारत के युवाओं के साहस, देशभक्ति, बलिदान और साधन संपन्नता की कहानी दर्शाती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Movie Teaser, Sara Ali Khan Look, Sara Ali Khan Look In Ae Watan Mere Watan, Sara Ali Khan Upcoming Movie, Ae Watan Mere Watan, Ae Watan Mere Watan  teaser,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com