विज्ञापन

स्कूल से सस्पेंड होते-होते बची थीं शर्मिला टैगोर की पोती, जियोग्राफी में नहीं लगता था मन तो की थी ये शरारात

शर्मिला टैगोर की पोती आज यानी कि 12 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. इस मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा वाक्या जब उन्हें स्कूल से निकाला जाना लगभग तय था.

स्कूल से सस्पेंड होते-होते बची थीं शर्मिला टैगोर की पोती, जियोग्राफी में नहीं लगता था मन तो की थी ये शरारात
सारा अली खान 12 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में आने के बाद सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं. वह अक्सर इंटरव्यू में जिंदगी की छोटी-छोटी बातें बिना किसी हिचक के साझा करती रहती हैं. इस कड़ी में उन्होंने स्कूल के दिनों का ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया था कि एक बार स्कूल में उन्होंने पंखे पर फेविकोल फेंक दी थी और बात इतनी बढ़ गई कि स्कूल से सस्पेंड किए जाने की नौबत आ गई थी. 

सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ. वह अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं. उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा रहा है. उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इतिहास और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की. एक इंटरव्यू में उन्होंने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा था कि वह पढ़ाई में अच्छी थीं, लेकिन साथ ही काफी शरारती भी थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी इंटरव्यू में उन्होंने फेविकोल वाले किस्से का भी खुलासा किया. सारा ने बताया कि उन्हें जियोग्राफी की क्लास में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी. उसी दौरान उन्होंने गोंद की एक बोतल पंखे की तरफ फेंक दी. बोतल टूट गई और फेविकोल पंखे और उसके आसपास फैल गया. मामला इतना आगे बढ़ा कि सस्पेंड होने की नौबत आ गई थी. 

पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा ने अभिनय को करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने खुद बताया था कि कोलंबिया में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें लगा कि वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपने फिटनेस पर भी काफी काम किया. इसके बाद 2018 में उन्हें अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला. फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत थे. सारा ने मुक्कू का किरदार निभाया और पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींचा.

Latest and Breaking News on NDTV

उसी साल सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई. रोहित शेट्टी की इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे. 'केदारनाथ' में गंभीर भूमिका के बाद 'सिंबा' में उनका चुलबुला अंदाज देखने को मिला. दोनों फिल्मों के एक ही साल में आने से सारा को शुरुआत में ही अलग-अलग तरह के किरदार करने का मौका मिला. 'केदारनाथ' के लिए उन्हें फिल्मफेयर, आइफा और स्क्रीन अवॉर्ड मिला.

यह भी पढ़ें: पब्लिसिटी स्टंट था निकिता रावल के साथ हुआ वो 'किसिंग कांड'? भड़का सुनील पाल का गुस्सा, कही ये बात

इसके बाद सारा ने 'लव आज कल', 'कुली नंबर 1', 'अतरंगी रे', 'गैसलाइट', 'जरा हटके जरा बचके', 'मर्डर मुबारक', 'ऐ वतन मेरे वतन', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'स्काई फोर्स' जैसी फिल्मों में काम किया. 2025 में वह 'मेट्रो... इन दिनों' में भी नजर आईं. उनके करियर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन सारा लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sara Ali Khan, Sara Ali Khan Age, Sara Ali Khan Diet, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com