विज्ञापन

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का 'मैं तेरी गिरी तू छुआरा मेरा' सॉन्ग की धूम, हरियाणवी डांसिंग क्वीन का गाना 592 मिलियन के पार

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी के हरियाणवी गानों के तो कहने ही क्या. 'जले 2' भी उनके फैन्स के बीच कमाल का हिट है. अमन जाजी, साहिल संधू और शिवा के साथ आए इस गाने ने यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं.

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का 'मैं तेरी गिरी तू छुआरा मेरा' सॉन्ग की धूम, हरियाणवी डांसिंग क्वीन का गाना 592 मिलियन के पार
Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का म्यूजिक वीडियो 500 मिलियन के पार
youtube

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी के हरियाणवी गानों के तो कहने ही क्या. 'जले 2 (Jale 2)' भी उनके फैन्स के बीच कमाल का हिट है. अमन जाजी, साहिल संधू और शिवा के साथ आए इस गाने ने हरियाणवी म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई. हरियाणवी डांस और म्यूजिक की बात हो और सपना का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. अपने दमदार डांस, देसी अंदाज और स्टेज परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सपना का गाना जले 2 भी खूब चर्चा में रहा. साल 2023 में रिलीज हुए इस गाने का ऑफिशियल वीडियो आज भी हरियाणवी गानों के शौकीनों के बीच पसंद किया जाता है तभी तो ये यूट्यूब पर 592 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है.

जले 2 सॉन्ग को कितने व्यूज

जले 2 के ऑफिशियल वीडियो में सपना के साथ अमन और साहिल हैं. गाने को शिवा ने पेश किया है. हरियाणवी म्यूजिक की देसी धुन, कलाकारों का अंदाज और हरियाणा की डांसिंग क्वीन की मौजूदगी इस वीडियो को खास बनाती है. उनकी लोकप्रियता सिर्फ उनके डांस तक सीमित नहीं है. हरियाणा से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इस गाने को यूट्यूब पर 59.20 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने के बोल हैं...

'मैं तन्ने सूं प्यारी, तू प्यारा मेरा
मैं तेरी गिरी, तू छुआरा मेरा,
जी तो मेरा इस्सा करे, हाय जनूं काँच ने खा लूं तन्ने
हाय रे, तू छाती के लागे रहिए, ताबीज बना लूं तन्ने'

सपना चौधरी, सिर्फ नाम ही काफी है

सपना चौधरी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक ऐसे कलाकार के रूप में बनाई है, जिनके गाने और डांस सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. उनके पुराने गाने भी दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखते हैं. ‘जले 2' उनके उन गानों में शामिल है. 

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस हैं. रागनी और हरियाणवी गानों से करियर की शुरुआत करने वाली सपना को 'तेरी आंख्या का यो काजल' जो पहचान मिली, उसका कोई तोड़ नहीं. वह टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली. इसके अलावा वह बॉलीवुड, भोजपुरी सिनेमा और पंजाबी मूवीज में भी काम कर चुकी हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary Songs, New Haryanvi Song, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com