विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

Sapna Choudhary का स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा बैलेंस और गिरीं धड़ाम से, देखें वीडियो

सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Dance Video) का डांस देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ उमड़ कर आती है. इस भीड़ को देख आप सपना के फैंस का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं.

Sapna Choudhary का स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा बैलेंस और गिरीं धड़ाम से, देखें वीडियो
सपना चौधरी का स्टेज पर डांस करते हुए बिगड़ा बैलेंस
  • सपना चौधरी का स्टेज पर बिगड़ा बैलेंस
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं सपना चौधरी
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) अपने स्टाइल और धमाकेदार डांस के लिए जानी जाती हैं. उनके डांस वीडियो पर आए व्यूज को देख आप उनकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं. बता दें कि आए दिनों सपना का कोई ना कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा देता है. वहीं उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना स्टेज पर जमकर डांस तो करती हैं, लेकिन अचानक ही उनका पैर फिसल जाता है. जिसे देख स्टेज के नीचे बैठे दर्शक भी हैरान रह जाते हैं. 

Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर

डांस करते हुए खोया अपना बैलेंस 
सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Dance Video) का डांस देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ उमड़ कर आती है. इस भीड़ को देख आप सपना के फैंस का अंदाजा तो लगा ही सकते हैं. वहीं अब सपना चौधरी का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना स्टेज पर जमकर डांस कर दर्शकों का दिल तो जीत लेती हैं, लेकिन वे डांस करते-करते स्टेज पर ही अपना बैलेंस खो देती हैं और वे गिर जाती हैं, लेकिन फिर सपना अपने आप को संभाल कर कॉन्फिडेंस से खड़ी होती हैं. 

हाल ही में रिलीज हुआ है सपना का नया गाना 
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) जब से बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं वे फैंस के दिलों पर राज करने लगी हैं. हाल ही में सपना का पतली कमर का वीडियो भी रिलीज हुआ है जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले सपना का बनके चली मोरनी भी गाना रिलीज हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Chaudhary, Sapna Chaudhary Viral Dance Video, Sapna Chaudhary Haryanvi Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com