विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

सपना चौधरी ने अपने नए गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस नए डांस वीडियो ने यूट्यूब (YouTube) पर धूम मचा दी है. उनके इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं.

सपना चौधरी ने अपने नए गाने पर यूं किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने फिर मचाई धूम
  • सपना चौधरी ने यूट्यूब पर मचाई धूम
  • अपने नए गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • बार-बार देखा जा रहा है उनका डांस वीडियो
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) डांसिंग के अलावा सिंगिंग के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया' (Sulfa Sararr Tha Gaya) रिलीज हुआ. अब इस गाने पर देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) का डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होंने कमाल के डांस स्टेप्स दिखाए. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी का यह डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

बॉलीवुड एक्टर बोले- अमित शाह ने साफ कहा है कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं, तो फिर...

देखें VIDEO:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक यूट्यूब (YouTube) 15 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस डांस वीडियो को पीएंडएम सपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. 'सुल्फा सररार ठा गया' (Sulfa Sararr Tha Gaya) गाने को विकास हम्मी ने गाया है और इसके बोल भी उन्होंने ने ही लिखे हैं. इस गाने का म्यूजिक आरके क्रू और बी पारस ने दिया है. 

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट की फोटो, लिखा- ये वो देश है...

बता दें कि डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी में तहलका मचाने के बाद बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आई थीं. बिग बॉस में उनकी पारी हंगामाखेज रही थी, और उन्होंने बिग बॉस में जमकर धमाल मचाया था. बिग बॉस से बाहर आने के तुरंत बाद ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम मिल गया.  'बैरी कंगना' में उनका स्पेशल नंबर काफी पॉपुलर रहा. इसके बाद सपना चौधरी ने पंजाबी मूवी में भी स्पेशल सॉन्ग किया. सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रही थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary New Dance Video, Sapna Choudhary Video, Sulfa Sararr Tha Gaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com