विज्ञापन

शोले फिल्म से हटा दिए गए थे ये तीन सीन, इनमें से एक कट की वजह से नाराज हो गए अहमद और सांभा

शोले फिल्म करीब करीब सभी ने देखी होगी. हम आपको इस फिल्म के ऐसे तीन दिखाने और इनके बारे में बताने वाले हैं जो शूट तो हुए लेकिन सेंसर की कैंची के शिकार होकर फिल्म से बाहर हो गए.

शोले फिल्म से हटा दिए गए थे ये तीन सीन, इनमें से एक कट की वजह से नाराज हो गए अहमद और सांभा
शोले के इन सीन पर चली कैंची, नहीं बन पाए क्लासिक फिल्म का हिस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों का जिक्र हो तो एक फिल्म ऐसी है जिसके नाम के बिना सारी बात ही अधूरी रह जाएगी. ये फिल्म रमेश सिप्पी में बनाई थी और इसमें उस समय के सभी नामी चेहरे शामिल थे. फिल्म की कहानी, किरदार, कास्टिंग, सीन, डॉयलॉग सबकुछ ऐसा कि अपने आप में ही मिसाल बन गया. इस फिल्म के बारे में उस दौर से लेकर आज Gen z तक सभी को एक एक चीज पता है. जिसने ये फिल्म नहीं देखी होगी वह इसके किरदारों को सोशल मीडिया मीम्स की वजह से जानता है लेकिन ऐसा कोई नहीं जिसने इस फिल्म का नाम ना सुना हो.

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम है शोले. ये फिल्म 286 हफ्ते यानी करीब 5 साल तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी थी. आज हम आपको इसी फिल्म के बारे में कुछ बताने वाले हैं. फिल्म तो आपने देखी ही होगी. इसका एक एक सीन भी आपको याद होगा लेकिन आज हम आपको फिल्म के उन सीन के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शूट तो किया गया लेकिन अलग अलग वजहों से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए.

शोले फिल्म में कभी नहीं दिखे ये सीन

1- आपने देखा होगा कि ठाकुर के जूतों पर कीलें लगी थीं. इन्हीं जूतों से उन्होंने गब्बर पर हमला भी किया था. क्या आप जानते हैं कि ठाकुर के जूतों पर कीलें किसने लगाई थीं? ये कीलें ठाकुर के वफादार नौकर ने लगाई थी. लेकिन फिल्म के फाइनल एडिट में इस सीन को काट दिया गया.

2- फिल्म में रहीम चाचा के बेटे को गब्बर सिंह मार देता है. ये सीन भी फिल्माया गया था लेकिन जब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंची तो मामला अटक गया. दरअसल सेंसर बोर्ड को ये सीन काफी हिंसक लगा. इस वजह से इस सीन को फिल्म से हटा दिया गया. मैक मोहन और सचिन इस सीन को हटाए जाने से नाराज थे क्योंकि उनके रोल पहले ही छोटे थे और सीन काटने की वजह से किरदार और छोटा हो गया.

3- इन दो सीन के अलावा गब्बर सिंह की मौत का सीन भी सेंसर बोर्ड को पसंद नहीं आया था. इस सीन में ठाकुर उछल कर गब्बर को छाती पर लात मारता दिखा था. गब्बर की पीठ में एक लंबी कील घुसती है और वह मर जाता है लेकिन बोर्ड के सुझाव पर ये सीन बदला गया था. फिल्म में दिखाया गया कि गब्बर को गिरफ्तार कर लिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Sholay, Entertainment, Bollywood News, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com