- सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ब्रेक डांस
- हरियाणवी छोरी के वीडियो ने उड़ाया गरदा
- खूब वायरल हो रहा वीडियो
हरियाणवी छोरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो जमकर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में उन्होंने धमाकेदार ब्रेक डांस से फैन्स का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने हरियाणवी सॉन्ग पर धूम मचा दी है. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धूम मचाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सपना चौधरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वैसे भी उनके डांस वीडियो धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं.
क्या सच में सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर से हो गए बेघर? ये रही सच्चाई
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इस वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. उनके डांस पर लोगों ने खूब सीटियां बजाईं. वैसे भी इन दिनों वो देश के कोने-कोने में परफॉर्म कर रही हैं. सपना चौधरी का यह धमाकेदार डांस वीडियो उनके फैनपेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में उनके डांस स्टेप्स और उनकी अदाएं देखते ही बन रही हैं. सपना चौधरी अपने इवेंट्स के अलावा टिकटॉक पर भी खूब तहलका मचाती हैं. हाल ही में उनके कई टिकटॉक वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था.
मलाइका अरोड़ा ने खोला जिंदगी से जुड़ा राज, कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी....
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने डांस के अलावा 'बिग बॉस 11' से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 'बिग बॉस 11' में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. इसके बाद सपना चौधरी ने बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपने डांस से खूब धमाल मचाया था. बता दें कि सपना चौधरी बॉलीवुड में भी फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से धमाल मचा चुकी हैं. हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी.
खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं