विज्ञापन

सपना चौधरी ने तलाक की दी अर्जी, रिश्ते में धोखे का दिया हिंट 

सपना चौधरी ने पति वीर साहू से शादी के 6 साल बाद तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है.  इसी बीच हरियाणवी सिंगर के पति का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है. 

सपना चौधरी ने तलाक की दी अर्जी, रिश्ते में धोखे का दिया हिंट 
सपना चौधरी ने तलाक की दी अर्जी, पति साहू ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
NDTV

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, उन्होंने खुद पुष्टि की है कि उन्होंने पति वीर साहू से शादी के 6 साल बाद वह तलाक ले रही हैं, जिसकी अर्जी दायर कर दी है. दरअसल, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने हाल ही में एनएमएफ न्यूज से अपने अलग होने के बारे में बात कि और बताया कि कैसे इसके कारण उनकी पर्सनल और प्रॉफेशनल लाइफ पर असर पड़ा. अपने तलाक के फैसले पर सपना चौधरी ने कहा, सिर्फ वह और वीर ही जानते हैं कि उनका रिश्ता क्यों टूटा. उन्होंने बताया कि जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तब उन्होंने साथ रहने का फैसला किया था. लेकिन जब उनकी शादी नहीं चल पाई, तो आखिरकार उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया.

सपना चौधरी ने तलाक का किया खुलासा

सपना चौधरी ने प्यार और रिश्तों पर भी अपने विचार शेयर करते हुए कहा, "मेरा मानना ​​है कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता. प्यार आत्मा से जुड़ा होता है, इसमें भावनाएं शामिल होती हैं. लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष ज्यादा व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) होते हैं, जबकि महिलाएं अक्सर भावनाओं में बह जाती हैं." सपना चौधरी का कहना है कि शादी के बाद उन्होंने अपनी पहचान पर ध्यान देना छोड़ दिया था. 

सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद शादी की थी, जब उन्हें काफी लोकप्रियता मिल रही थी. हालांकि उनका मानना ​​है कि उन्होंने एक पत्नी, मां और बहू के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने खुद को अहमियत देना बंद कर दिया था. उन्होंने माना कि इस सफर के दौरान कहीं न कहीं वह अपनी अलग पहचान और पेशेवर महत्वाकांक्षाओं को भूल गई थीं. उनकी बातों से उन निजी चुनौतियों की झलक मिलती है, जिनका सामना उन्हें अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और करियर के बीच संतुलन बनाते हुए करना पड़ा. 

सपना से यह भी पूछा गया कि क्या वह वीर से अलग होने के बाद दोबारा शादी करने के बारे में सोचेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि वह फिलहाल वह दोबारा शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं. वह किसी दूसरे रिश्ते में तभी बंधने के बारे में सोचेंगी, जब उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो उनके प्यार के काबिल हो. 

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना रिलीज, बिस्मिल्लाह में बनीं मुस्लिम दुल्हन, फैंस बोले- माशाअल्लाह 

वीर साहू का क्रिप्टिक पोस्ट

तलाक की खबरों के बीच वीर साहू का एक वीडियो भी चर्चा में आ गया, जिसमें डायलॉग सुनाई देता है, "आप जैसे बदनसीबों को हम हंसते-हंसते टाल देते हैं." सोशल मीडिया पर इसे सपना चौधरी के बयान के जवाब या तंज के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि वीर साहू ने सीधे तौर पर सपना का नाम लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

दो बच्चों की मां हैं सपना चौधरी 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने जनवरी 2020 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो वह शेयर करती रहती हैं. हाल के महीनों में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थीं, जिसके बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- निरहुआ की 18 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रिक्शेवाले को अमीर लड़की से प्यार, जमकर बरसे नोट, 10 के दस गाने सुपरहिट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary Bengali, Sapna Choudhary Divorce, Sapna Choudhary Husband, Hariyana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com