विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

Sapna Choudhary ने 'लत लग जागी' हरियाणवी सॉन्ग पर यूं किया डांस, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Sapna Choudhary ने 'लत लग जागी' हरियाणवी सॉन्ग पर यूं किया डांस, देसी क्वीन का Video हुआ वायरल
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने डांस से अपनी खूब पहचान बनाई है. उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि देश को कोने-कोने से उन्हें स्टेज शो के ऑफर आते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. उनका फिर से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सपना चौधरी 'लत लग जागी' (Lat Lag Jyagi) हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) पर डांस से धमाल मचा रही हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) के वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने जब लाइन में लग दिया था इंडियन आइडल का ऑडिशन, परफॉर्मेंस से जज नहीं थे खुश- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी यूट्यूब टैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 5 करोड़ 96 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना चौधरी ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल की है. 

धनाश्री वर्मा ने लाल चूड़ा पहनकर यूं झूमकर किया डांस, Video ने मचाई धूम

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शुरुआत की थी. धीरे-धीरे सपना चौधरी हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती ही गई. फिर सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में अपने नए गाने का पोस्टर भी जारी किया था. उनके इस गाने के नाम 'लोरी' है, जो 20 जनवरी को रिलीज होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Choudhary Viral Video, Sapna Choudhary Superhit Dance, Sapna Dance, Lat Lag Jyagi Song, Haryanvi Superhit Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com