विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2021

Sapna Choudhary ने 'लत लग जागी' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Sapna Choudhary ने 'लत लग जागी' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
सपना चौधरी का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

देसी क्वीन के नाम से देशभर में पहचान बनाने वाली हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस वीडियो के जरिए खूब धमाल मचाती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर खूब देखे जाते हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का फिर से एक डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है. इस वीडियो में देसी क्वीन यानी सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance) हरियाणवी सॉन्ग (Haryanvi Song) 'लत लग जागी' (Lat Lag Jaagi) पर स्टेज पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके परफॉर्मेंस को देखने भारी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी. सपना चौधरी के इस थ्रोबैक वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी सपना चौधरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं. 

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई कतार में हैं. सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई. सपना चौधरी बाद में 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Video, Sapna Choudhary New Song, Sapna Choudhary Dance On Lat Lag Jaagi, Sapna Choudhary New Dance Video, Sapna Choudhary Superhit Dance, Haryanvi Song, Sapna Choudhary Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com