विज्ञापन

सपना चौधरी के 'संजय दत्त' की धूम, रुचिका जांगि़ड़ के सॉन्ग में पुलिस अफसर बनकर वॉन्टेड अपराधी को ढूंढने निकली हरियाणवी डांसिंग क्वीन

Sapna Choudhary Sanjay Dutt Song: सपना चौधरी और रुचिका जांगिड़ का 'संजय दत्त' गाना यूट्यूब पर जमकर धूम मचा रहा है. म्यूजिक वीडियो में हरियाणा की डांसिंग क्वीन पुलिस अफसर बनकर वॉन्टेड अपराधी का पीछा कर रही है.

सपना चौधरी के 'संजय दत्त' की धूम, रुचिका जांगि़ड़ के सॉन्ग में पुलिस अफसर बनकर वॉन्टेड अपराधी को ढूंढने निकली हरियाणवी डांसिंग क्वीन
Sapna Choudhary Sanjay Dutt Song: सपना चौधरी और रुचिका जांगिड़ का 'संजय दत्त' गाना
youtube
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary Sanjay Dutt Song: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी और रुचिका जांगिड़ का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. रुचिका के गाने अक्सर शादी, पार्टी और डीजे की प्लेलिस्ट में सुनाई देते हैं. अब रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) अपने नए हरियाणवी गाने ‘संजय दत्त' को लेकर चर्चा में हैं. इस म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी भी हैं. हरियाणा की डांसिंग क्वीन इस गाने में पुलिस अफसर बनकर वॉन्टेड अपराधी का पीछा कर रही हैं, जिसके बाल संजय दत्त की तरह लंबे-लंबे हैं. ये अपराधी बने हैं दिग्विजय राठी.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना, रवि किशन की हॉरर मूवी में हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस से हिल गए थे यूपी-बिहार

सपना चौधरी और दिग्विजय राठी की जोड़ी

हरियाणवी सॉन्ग 'संजय दत्त' 7 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुआ था. इस गाने में रुचिका जांगिड़ की आवाज दी है, जबकि वीडियो में सपना चौधरी और दिग्विजय राठी दिखाई देते हैं. सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उनके डांस वीडियो और स्टेज परफॉर्मेंस को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है. ऐसे में उनके साथ दिग्विजय राठी की मौजूदगी इस गाने को एक अलग पहचान देती है. गाने का म्यूजिक जीआर म्यूजिक ने तैयार किया है. इसके बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक वीडियो का निर्देशन चांद शिवराज ने किया है. गाने में हरियाणवी म्यूजिक का देसी अंदाज देखने को मिलता है. 

रुचिका जांगिड़ है सुपरहिट

रुचिका जांगिड़ हरियाणवी म्यूजिक की लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हैं. उनके गानों में देसी बोल, डांस बीट्स और हरियाणवी अंदाज का मेल सुनने को मिलता है. उन्होंने 4जी का जमाना, कोको कोला, बदली बदली लागे और फॉर्च्यूनर जैसे गानों से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है. रुचिका जांगिड़ का कोको कोला गाना भी लंबे समय से यूट्यूब पर लोकप्रिय बना हुआ है. साल 2020 में रिलीज हुए इस गाने में उनकी आवाज सुनाई देती है. वीडियो में कुलदीप कौशिक भी नजर आए थे. इस गाने को यूट्यूब पर 95 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं ‘4जी का जमाना' भी उनके सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल है.

यहां देखें सपना चौधरी का संजय दत्त सॉन्ग

रुचिका जांगिड़ के नए गाने ‘संजय दत्त' को भी दर्शकों का प्यार मिला है. 8 नवंबर 2026 तक इस गाने के वीडियो को करीब 5.72 लाख बार देखा जा चुका है. वैसे भी सपना चौधरी और रुचिका जांगिड़ दोनों ही अपने हुनर में माहिर हैं और अब संजय दत्त के नाम के साथ उनका धूम मचाना एकदम तय है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Digvijay Rathee, Ruchika Jangid, New Haryanvi Song 2020, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com