विज्ञापन

सपना चौधरी के साथ 'मटक मटक' पर खेसारी लाल यादव ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने हरियाणा में मचा डाली धूम

Sapna Choudhary Matak Matak Song: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की सुपरहिट जोड़ी वाला गाना 'मटक मटक' आज भी दर्शकों की पहली पसंद है. हरियाणवी गाने पर और भोजपुरी स्टार का जलवा.

सपना चौधरी के साथ 'मटक मटक' पर खेसारी लाल यादव ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार ने हरियाणा में मचा डाली धूम
Sapna Choudhary Matak Matak Song: सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का 'मटक मटक' सॉन्ग
youtube
नई दिल्ली:

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी जब एक साथ आई तो दर्शकों को ऐसा डांस नंबर देखने को मिला, जिसकी धूम हरियाणा से लेकर बिहार तक सुनाई दी. दोनों सितारों का गाना 'मटक मटक' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया. इस गाने में सपना चौधरी के जबरदस्त डांस के साथ खेसारी लाल यादव की एनर्जी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. साल 2022 में रिलीज हुए इस गाने को आज भी दर्शक पसंद कर रहे हैं. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे जुड़े यूट्यूब वीडियो को लगभग 10 करोड़ (दो अलग-अलग चैनल पर) से ज्यादा बार देखे जाने का आंकड़ा मिला है.

सपना और खेसारी की पहली जोड़ी ने मचाया था धमाल

मटक मटकट गाने की सबसे खास बात यह थी कि इसमें सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी एक साथ नजर आई थी. सपना जहां अपने हरियाणवी अंदाज और शानदार ठुमकों के लिए जानी जाती हैं, वहीं खेसारी लाल यादव अपनी एनर्जी और डांस स्टाइल से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं.

गाने के वीडियो में सपना चौधरी पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में नजर आती हैं. वहीं खेसारी लाल यादव भी हरियाणवी लुक में उनके साथ कदम से कदम मिलाते दिखाई देते हैं. दोनों के बीच डांस की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आई. सपना के डांस स्टेप्स और खेसारी के मस्ती भरे अंदाज ने गाने को खास बना दिया.

इस गाने की लोकप्रियता सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रही. बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी इसे खूब सुना गया. इसकी एक बड़ी वजह दोनों कलाकारों की अलग-अलग राज्यों में मजबूत फैन फॉलोइंग भी रही.

किसने गाया है ‘मटक मटक' गाना?

मटक मटक के वीडियो को 25 अगस्त 2022 को वत्स रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस संस्करण को विश्वजीत चौधरी ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल आमीन बरोड़ी ने लिखे हैं और संगीत गुलशन म्यूजिक ने तैयार किया है. गाने का निर्देशन जीत घंघास ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी साहिल कुमार ने संभाली है. इस गाने पर खूब कमेंट भी आए हैं.

मटक मटक पर फैन्स के कमेंट्स

इस पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं कि जिओ भोजपुरी के लाला अब आप यूपी-बिहार के अलावा हरियाणा में छा गए ट्रेंडिंग में चल रहे हैं बहुत ही सुपर. वहीं एक शख्स ने लिखा, खेसारी भाई सिंपल इंसान है. इसलिए आज देखो भोजपुरी से लेकर हरियाणवी सॉन्ग तक इनका जलवा दिख रहा है. पवन सिंह जो कि एक सिंगर है खेसारी भाई से सीखना चाहिए बहुत. वहीं एक और कमेंट आया कि केहू कितनो गावत बजावत रहो खेसारी लाल ना बन पाई चाहे भोजपुरी के सिंगर होखे चाहे बॉलीवुड के खेसारी एक ब्रांड है. जीयो मेरे शेर.

यहां देखे सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का 'मटक मटक' सॉन्ग

सपना चौधरी का सफर

सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस डांसर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से अपने करियर की शुरुआत की और ‘तेरी आंख्या यो काजल' जैसे गानों से घर-घर में पहचान बनाई. सपना चौधरी ने 2017 में फिल्म 'जर्नी ऑफ भंगओवर' से फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद वह 'वीरे की वेडिंग', 'नानू की जानू', 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' और 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने बिग बॉस 11 में भी हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता देशभर में बढ़ गई. हरियाणवी गानों में तेरी आख्या का यो काजल, चटक मटक और गजबन से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की.

खेसारी लाल यादव का फिल्मी करियर

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर-सिंगर है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की और 'माल भेटाई मेला में' जैसे म्यूजिक एल्बम से पहचान बनाई. साल 2011 में फिल्म साजन चले ससुराल से उन्हें बतौर अभिनेता बड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने छपरा एक्सप्रेस, जानम, दिलवाला, मेहंदी लगा के रखना, दबंग सरकार, संघर्ष, कुली नंबर 1, लिट्टी चोखा, आशिकी, फरिश्ता और संघर्ष 2 जैसी फिल्मों में काम किया. वह ‘बिग बॉस 13' में भी नजर आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Sapna Choudhary, Matak Matak Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com