विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2022

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने बारिश के बीच कार में बैठ खींची सेल्फी, PHOTO देख आप भी कहेंगे 'शानदार'

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशला दत्त ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह बारिश में कार में बैठी नजर आ रही हैं.

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने बारिश के बीच कार में बैठ खींची सेल्फी, PHOTO देख आप भी कहेंगे 'शानदार'
त्रिशला दत्त ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
नई दिल्ली:

संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त विदेश में रहते हुए भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड हैं. त्रिशला के बारे में जानने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड रहते हैं. त्रिशला दत्त सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार अपनी फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं. त्रिशला की एक नई फोटो सामने आई है, जिसमें वे शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं. इन फोटो को त्रिशला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इसमें वह कार से इत्मिनान के साथ बैठी हैं, और बाहर बारिश हो सही है. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'रेनी डेज.' त्रिशला दत्त ने पीले रंग का टॉप पहन रखा है, और ब्लू कलर की जीन्स है. इस तरह इस फोटो में उनका स्टाइलिश अंदाज भी कमाल का है. 

5ol9qhq8

त्रिशला दत्त संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं. ऋचा शर्मा ने हम नौजवां, अनुभव, इंसाफ की आवाज और सड़क छाप जैसी फिल्मों में किया किया था. 1987 में उन्होंने संजय दत्त से शादी की, लेकिन शादी के दो साल बाद ही वह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गईं थीं और 1996 में उनका निधन हो गया था. त्रिशला ने 2014 में अपनी पहली ड्रीम ट्रेसेज हेयर एक्सटेंशन लाइन शुरू की थी. वे न्यूयॉर्क के जॉन जे कॉलेज ऑफ क्रिमिनल जस्टिस से लॉ में ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं. त्रिशला दत्त का जन्म 1988 में हुआ था. मां के निधन के बाद से ही त्रिशला न्यूयॉर्क में अपनी मौसी एना के साथ रहती है.

मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी, अर्जुन कपूर मिलने के लिए पहुंचे  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Trishala Dutt, Trishala Dutt Photo, Trishala Dutt Rainy Day Photo, Trishala Dutt Pics, Sanjay Dutt Daughter, Trishala Dutt Age, Trishala Dutt Net Worth, Trishala Dutt Mother, Trishala Dutt Instagram, Trishala Dutt Profession, Trishala Dutt Wikipedia, संजय दत्त, त्रिशला दत्त
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com