विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2024

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, दर्शन के बाद बोले मैं बार बार...

संजय दत्त की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनमें उन्हें बागेश्वर धाम में देखा जा सकता है.

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, दर्शन के बाद बोले मैं बार बार...
संजू बाबा और धीरेंद्र शास्त्री
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त शनिवार 15 जून की शाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम पहुंचे. उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. संजय दत्त शाम 4 बजे मुंबई से रवाना हुए और शाम 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पहुंचने पर धाम परिवार ने उनका शानदार स्वागत किया. संजू बाबा एक फोर व्हीलर पर गढ़ बागेश्वर धाम घूमते दिखे. संजय दत्त ने सबसे पहले भगवान बालाजी के दर्शन किए. परिक्रमा के बाद उन्होंने सिर झुकाया. संजय दत्त ने धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

संजय दत्त ने बताया कि यह देश-दुनिया के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. यहां भक्तों की आस्था देखकर मैं अभिभूत हूं. महाराज जी से मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं उन्हें सालों से जानता हूं. उनके साथ बिताया गया समय मेरे जीवन के सबसे अच्छे समय में से एक है. मैं बागेश्वर धाम बार-बार आऊंगा. उन्होंने कहा, "यह अद्भुत जगह है. बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा इस जगह पर बनी हुई है."

बता दें कि संजू बाबा ने अपनी इस विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो पोस्ट नहीं की लेकिन फिर भी पैपराजी की मदद से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ ही गईं. बात करें संजू बाबा के इंस्टाग्राम की तो उन्होंने अपने इंस्टा पर फादर्स डे  पर अपने पापा सुनील दत्त के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक तस्वीर मान्यता दत्त और अपने बच्चों के साथ शेयर की. संजू बाबा की फादर्स डे पोस्ट को उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं और उन्हें विश भी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Bageshwar Dham, Sanjay Dutt Temple Visit, Double Ismart, Sanjay Dutt Father's Day Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com