इन दिनों बॉलीवुड के स्टार किड्स की चर्चा हर जगह हो रही है. चाहे अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन हो या फिर सैफ अली खान के बेटे तैमूर. बॉलीवुड के एक और स्टार किड हैं जो भले लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन बेहद काबिल होने के साथ ही लुक्स में भी बेहद अट्रैक्टिव हैं. हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और मान्यता दत्त के बेटे शहरान की.
संजय दत्त बॉलीवुड के एक बेहद सफल अभिनेता रहे हैं. चाहे एक्शन हो या रोमांस या फिर कॉमेडी संजय ने हर जोनर में अपना हुनर दिखाया है. लुक्स के मामले में भी संजय को बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में गिना जाता है. संजय दत्त के बेटे शहरान को देख कर भी ऐसा ही लगता है कि बड़े होकर वह पिता जैसे ही हैंडसम बनने वाले हैं.
शहरान कराटे प्रैक्टिस करते हैं. हाल ही में संजय दत्त ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि शहरान ने ‘फुल स्प्लिट' कर लिया है और ये उनके लिए गर्व का क्षण है.
संजय की बचपन की तस्वीर देखने पर वह बिल्कुल शहरान जैसे ही नजर आते हैं. संजय बेटे शहरान के बेहद करीब भी हैं. दोनों एक स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं. संजय बेटे के साथ मिलकर फुटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं.
बता दें कि संजय दत्त ने तीन शादियां की. उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा थी और दूसरी रिया पिल्लई थीं. इसके बाद साल 2008 में संजय ने मान्यता से शादी की. मान्यता से उन्हें दो बच्चे हैं, बेटी इकरा और बेटा शहरान.
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sanjay Dutt's Son Shahraan, Shahraan Dutt, Sanjay Dutt Son Shahraan Dutt, Shahraan Dutt Photo Video, Shahraan Dutt Viral Photo, Shahraan Dutt Father Sanjay Dutt, Shahraan Dutt Latest Photo, Shahraan Dutt News, Sunil Dutt Grandson Shahraan Dutt, Nargis Dutt Grandson Shahraan Dutt