विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2024

इतना बड़ा हो गया संजय दत्त का बेटा, हेयर स्टाइल देख फैन्स बोले - स्वैग तो बिल्कुल संजू बाबा जैसा है

शाहरान दत्त 21 अक्टूबर 2010 को पैदा हुए थे. अब वह 13 साल के पूरे हो चुके हैं. बता दें कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. शाहरान की एक बहन इकरा दत्त हैं.

इतना बड़ा हो गया संजय दत्त का बेटा, हेयर स्टाइल देख फैन्स बोले - स्वैग तो बिल्कुल संजू बाबा जैसा है
फैमिल के साथ बाहर निकले संजय दत्त
नई दिल्ली:

संजय दत्त एंड फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जो चीज सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है वो है संजू बाबा के बेटे शाहरान. दरअसल शाहरान का हेयर स्टाइल  था जिसने सभी को संजू बाबा की जवानी के दिनों की याद दिला दी. दरअसल जिस तरह संजय दत्त शुरू शुरू में लंबे बाल रखा करते थे शाहरान का हेयरस्टाइल भी कुछ इसी तरह का दिखा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो ज्यादातर लोगों ने यही कहा कि बालों का लुक बाप जैसा है. जब लोग संजू बाबा के लुक को याद करने लगे तो एक फैन ने कहा कि ये स्टाइल इनसे पहले आदरणीय सुनील दत्त साहब का था.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट

एक फैन ने लिखा,पूरे बॉलीवुड में एक ही ऐसा इंसान है जो बिना बॉडीगार्ड के घूमता है. एक ने तो शाहरान की शक्ल टाइगर श्रॉफ से मिला दी. इन्होंने कहा अरे ये तो टाइगर श्रॉफ की तरह दिख रहा है. एक ने लिखा, बाल पापा और दादा जैसे हैं लेकिन शक्ल मम्मी जैसी है.

यहां देखें रील - संजय दत्त के बेटे का लुक वायरल

कितने साल के हैं शाहरान?

शाहरान दत्त 21 अक्टूबर 2010 को पैदा हुए थे. अब वह 13 साल के पूरे हो चुके हैं. बता दें कि संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. शाहरान की एक बहन इकरा दत्त हैं. दोनों ही बच्चे देखने में कुछ कुछ एक से लगते हैं. वैसे उनकी शक्ल मां मान्यता से मिलती जुलती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Sanjay Dutt  daughter, Sanjay Dutt Son Shahraan, Manyata Dutt, Sanjay Dutt Manyata Wedding Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com