विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

सलमान खान के साथ दिखे संजय दत्त के बेटे शाहरान, वीडियो आया सामने तो फैंस बोले- बाबा का बेटा तो बड़ा हो गया

सलमान खान का दुबई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह संजय दत्त के बेटे शाहरान के साथ दिख रहे हैं, जो कि हाइट में उनके बराबर हो गया है.

सलमान खान के साथ दिखे संजय दत्त के बेटे शाहरान, वीडियो आया सामने तो फैंस बोले- बाबा का बेटा तो बड़ा हो गया
संजय दत्त के बेटे शाहरान से मिले सलमान खान
नई दिल्ली:

सलमान खान इन दिनों दुबई में हैं. जहां से नए नए वीडियो सामने आ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान को सुपरस्टार संजय दत्त के बेटे शाहरान दत्त के साथ देखा जा सकता है. इस वीडियो को देख फैंस भी कहते नजर आ रहे हैं कि संजू बाबा का बेटा कितना बड़ा हो गया है. वहीं फैंस तो उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी सोचने लगे हैं और हार्ट इमोजी से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. इस खूबसूरत वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्साइटमेंट कमेंट सेक्शन में बयां कर दिया है. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान खान ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे हैं. जबकि शाहरान को भी ब्लैक टीशर्ट और पैंट में देखा जा सकता है. क्लिप में दोनों एक-दूसरे से मिलते हुए एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं शाहरान की हाइट सलमान खान के बराबर हो गई है. ये देखकर फैंस भी बेहद खूश नजर आ रहे हैं. 

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, संजय दत्त के बेटे शाहरान दुबई में कराटे कॉम्बैट इवेंट के लिए सलमान के साथ नजर आए. दरअसल, शाहरान अल नासर की अंडर-14 टीम का हिस्सा है, यह एक ऐसा क्लब जिसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को साइन करने के बाद ध्यान आकर्षित किया था. बार्सिलोना अकादमी दुबई की अंडर-14 टीम के खिलाफ हाल ही में एक मैच में, शाहरान ने खेल पर हावी होकर और विरोधियों को कुशलता से चकमा देकर अपने फुटबॉल कौशल दिखाया था. 

गौरतलब है कि शाहरान, संजय दत्त और उनकी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के बेटे हैं. वहीं उनकी ट्विन सिस्टर इकरा हैं. जबकि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से बेटी त्रिशाला हैं. 

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Shahraan Dutt, Salman Khan, Sanjay Dutt Son, Salman Khan With Sanjay Dutt Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com