विज्ञापन

Sanjay Dutt Daughter Transformation: संजय दत्त की बेटी का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्तों में बदला पूरा लुक, त्रिशला को फोटो में पहचान नहीं पाए फैंस

Sanjay Dutt Daughter Transformation:: त्रिशला दत्त का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी एक्टिविटी फैंस को लगातार उनसे जोड़े रखती है.

Sanjay Dutt Daughter Transformation: संजय दत्त की बेटी का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्तों में बदला पूरा लुक, त्रिशला को फोटो में पहचान नहीं पाए फैंस
Sanjay Dutt Daughter Transformation: त्रिशला दत्त का 5 हफ्तों में शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन

Sanjay Dutt Daughter Trishala Transformation: त्रिशला दत्त का लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हों, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी एक्टिविटी फैंस को लगातार उनसे जोड़े रखती है. हाल ही में उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सिर्फ 5 हफ्तों के अंदर उनके चेहरे में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बदलाव के पीछे उन्होंने जो कारण बताया, उसने सभी को हैरान कर दिया है और लोग अब उनकी फिटनेस जर्नी को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

5 हफ्तों में ऐसा बदला चेहरा

त्रिशला दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक 28 मार्च 2026 की है और दूसरी 3 मई 2026 की. इन दोनों तस्वीरों में उनके चेहरे का फर्क साफ नजर आता है. पहले जहां उनका चेहरा थोड़ा सूजा हुआ यानी ब्लोटेड दिख रहा था, वहीं दूसरी फोटो में उनका चेहरा काफी स्लिम और शार्प नजर आ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे त्रिशला ने बताया कि उन्होंने अपनी डाइट से पूरी तरह चीनी (शुगर) हटा दी. उनका कहना है कि सिर्फ 5 हफ्तों तक शुगर न लेने से उनकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हुआ, जिससे शरीर में जमा पानी रिलीज हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि पहले उन्हें लगता था कि फेशियल ब्लोटिंग मेटाबोलिक कारणों से होती है, लेकिन अब उन्होंने खुद इस बदलाव को महसूस किया है.

पर्सनल लाइफ और करियर

त्रिशला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. ऋचा शर्मा का 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था. इसके बाद त्रिशला ने अपना बचपन अपने नाना-नानी के साथ बिताया और आज वह अमेरिका में रहती हैं.

यह भी पढ़ें: लोहा फिल्म में 14 साल का चाइल्ड आर्टिस्ट, बड़ा होकर बना 90s का सुपरस्टार, 39 साल बाद देख झूम उठे फैंस

प्रोफेशन की बात करें तो त्रिशला एक साइकोथेरेपिस्ट हैं और अपने काम के जरिए लोगों की मानसिक सेहत पर काम करती हैं. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब वह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया था कि उनका सपना एक्टर बनने का नहीं, बल्कि अपने पिता के करीब रहने का था. लेकिन हालात ऐसे बने कि उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trishala Dutt, Trishala Dutt News, Trishala Dutt Latest, Trishala Dutt Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com