- सानिया मिर्जा का ट्वीट हुआ वायरल
- सानिया ने ट्वीट कर सेलेब्स को लगाई फटकार
- दीया मिर्जा ने यूं किया रिएक्ट
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) हाल ही में अपने एक ट्वीट के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. बता दें दुनिया इस समय कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के संकट से जूझ रही है. इस महामारी ने दुनियाभर में हजारों लोगों की जान ले ली है. भारत में भी इस महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. ऐसे में सेलेब्रिटीज घर में रहकर खाना बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है. इस पर सानिया मिर्जा (Sania Mirza Twitter) ने रिएक्ट किया है. सानिया मिर्जा ने ट्वीट करते हुए उन सभी सेलेब्स को फटकार लगाई है.
Sania, I can't tell you how many times i've thought of this... especially the posts on Insta... but i guess everyone has their own way of coping. One thing i am learning everyday is that there is no time or room for passing judgments. So best is to do our bit and find our way ???? https://t.co/vc4qn0UzCl
— Dia Mirza (@deespeak) April 4, 2020
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या हमारा अभी तक खाना बनाने के वीडियो और खाने की फोटो पोस्ट करना खत्म नहीं हुआ है? बस एक विचार दे रही हैं- यहां सैकड़ों और हजारों लोग विशेष रूप से हमारी दुनिया में भूख से मर रहे हैं और कुछ लोगों को संघर्ष करने के बाद दिन में एक बार भोजन मिल रहा है." सानिया मिर्जा के इस ट्वीट पर लोग तो खूब कमेंट कर ही रहे हैं साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं.
True .. It's like everything one does is going to be wrong or offensive for someone else at some point. By the same logic when one wears an outfit and goes out and posts that pic then we should think of all those who don't have clothes to wear and so on .. the list is endless.
— Soni Razdan (@Soni_Razdan) April 4, 2020
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के ट्वीट एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने रिएक्ट किया था, जिस पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने कमेंट किया है. दीया मिर्जा (Dia Mirza Twitter) ने लिखा था, "सानिया, मैं तुम्हें नहीं बता सकती कि मैंने कितनी बार इस बारे में सोचा था, विशेष रूप से इंस्टाग्राम के पोस्ट पर. लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई इससे अपनी तरह से जूझ रहा है. एक चीज जो मैं हर रोज सीख रही हूं कि किसी पर कोई जजमेंट करना का यह समय नहीं है .तो सबसे अच्छा है कि हम अपना हिस्सा निभाएं."
वहीं, सोनी राजदान (Soni Razdan) ने दीया मिर्जा और सानिया की बातों का समर्थन किया. सोनी राजदान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सही, ये ऐसा है कि कोई अगर जो कुछ भी करता है वह किसी बिंदु पर किसी अन्य व्यक्ति के लिए गलत या आक्रामक होता है. इसी तर्क से जब कोई अच्छे कपड़े पहनकर बाहर निकलता है और उन तस्वीरों को पोस्ट करता है तो हमें उन सभी के बारे में सोचना चाहिए जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं और इसी तरह... यह सूची अंतहीन है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं