विज्ञापन

संगीता बिजलानी की 7 अनदेखी फोटो, चौथी देख बोलेंगे- सलमान यूं ही नहीं करने वाले थे शादी

Sangeeta Bijlani Young Days 7 Rare Photos: सलमान खान की कई गर्लफ्रेंड रही हैं, जिसमें एक नाम संगीता बिजलानी का भी है. संगीता और सलमान खान के खूब चर्चे हुए थे, लेकिन शादी के कार्ड छपने के बाद भी दोनों की शादी नहीं हो पाई.

संगीता बिजलानी की 7 अनदेखी फोटो, चौथी देख बोलेंगे- सलमान यूं ही नहीं करने वाले थे शादी
Sangeeta Bijlani 7 Rare Photos: संगीता बिजलानी की 7 खूबसूरत यंग डेज की तस्वीरें
Social Media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कई गर्लफ्रेंड रही हैं, जिसमें एक नाम संगीता बिजलानी का भी है. संगीता और सलमान खान के खूब चर्चे हुए थे, लेकिन शादी के कार्ड छपने के बाद भी दोनों की शादी नहीं हो पाई. हालांकि दोनों आज भी दोस्त हैं. सलमान आज भी संगीता के बर्थडे सेलिब्रेशन में जाते हैं और संगीता भी भाईजान के घर में होने वाले तकरीबन सभी फंक्शन में दिखती हैं. संगीता दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उनकी इस खूबसूरती पर कई लोग मर-मिटते हैं. संगीता ने सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर से शादी रचा ली थी. आज संगीता 65 साल की हैं और खूबसूरती में आज भी उनका कोई जवाब नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

संगीता बिजलानी का का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था और वह सलमान खान से उम्र में 6 साल बड़ी हैं. सलमान खान से अलग होने के बाद संगीता ने क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी (1996) रचाई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन संगीता और मोहम्मद अजहरुद्दीन की यह शादी बस 14 साल चली और साल 2010 में वे अलग हो गए. इस शादी से संगीता को कोई बच्चा नहीं हुआ था. उन्होंने अजहरुद्दीन की पहली शादी से हुए बच्चों को संभाला था.

Latest and Breaking News on NDTV

संगीता पिछले 15 सालों से सिंगल लाइफ जी रही हैं. उनके पास ना तो आज पार्टनर है और ना ही बच्चे.

Latest and Breaking News on NDTV

एक समय था जब सलमान खान के साथ उनकी शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश शादी नहीं हो पाई.

Latest and Breaking News on NDTV

संगीता के फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार संग काम किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

संगीता की बड़ी फिल्मों में त्रिदेव, हातिम ताई, योद्धा, कातिल, जुर्म और तहकीकात शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म एबीसीडी (1997) में देखा गया था. इसके बाद से वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आपको याद हो पॉपुलर टीवी एड विको टरमरिक आयुर्वेदिक स्किन क्रीम में वह ही लीड एक्ट्रेस थीं.

यह भी पढ़ें: 24 साल पुराना वो गाना, बनने में लगे 12 करोड़, माधुरी ने दिखाई ऐसी अदाएं, एक झटके में बिके 20 लाख कैसेट्स, कविता-केके की आवाज में बना यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sangeeta Bijlani, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com