विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

'यशोदा' में Samantha के फाइट सीन्स उड़ा देंगे होश, 'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस की फिल्म हिंदी में भी होगी रिलीज

समांथा रुथ प्रभु अनोखे अंदाज में नजर आने वाली हैं. वह पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' में कर रही हैं, जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन अंदाज भी देखने को मिलेगा.

'यशोदा' में Samantha के फाइट सीन्स उड़ा देंगे होश, 'पुष्पा' फेम एक्ट्रेस की फिल्म हिंदी में भी होगी रिलीज
हैरान कर देगा समांथा रुथ प्रभु का एक्शन अंदाज
नई दिल्ली:

तेलुगु, तमिल फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने 'द फैमिली मैन 2' वेब सीरीज के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल कर ली है. 'पुष्पा' के 'ऊ अंटावा' सॉन्ग ने तो Samantha की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं. लेकिन अब समांथा एकदम अनोखे अंदाज में नजर आने वाली हैं. वह अब पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' कर रही हैं, जिसमें उनका जबरदस्त एक्शन अंदाज भी देखने को मिलेगा. फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

फिल्म के प्रोड्यूसर शिवलेंका कृष्ण प्रसाद बताते हैं, 'Samantha ने न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि यशोदा के फाइट सीक्वेंस में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है. हम 12 अगस्त को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में एक साथ फिल्म रिलीज कर रहे हैं. मई के अंत तक शूटिंग पूरी हो जाएगी.  इस एक्शन थ्रिलर में एक प्लॉट है जो राष्ट्रीय स्तर के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है. हाल ही में एक बड़े सेट में एक प्रमुख शेड्यूल को समाप्त करते हुए, हम आज कोडैकनाल में एक और शूट शेड्यूल को अंजाम देने जा रहे हैं.'

'यशोदा' में समांथा रुथ प्रभु के अलावा, वरालक्ष्मी शरतकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पिका गणेश, दिव्या श्रीपदा और प्रियंका शर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म का डायरेक्शन हरी-हरीश कर रहे हैं. इस तरह 'यशोदा' में समांथा का जोरदार एक्शन अंदाज उनके फैन्स को देखने को मिलेगा. 
 

तेजस्वी प्रकाश की शानदार नई सवारी: ऑडी Q7

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Varalaxmi Sarathkumar, Yashoda, Yashoda Movie, Pushpa, Samantha Ruth Prabhu Instagram, Samantha Ruth Prabhu Designer, Samantha Ruth Prabhu Age, Samantha Ruth Prabhu Home, Samantha Ruth Prabhu Upcoming Movies, Yashoda In Hindi, Yashoda Star Cast, Samantha Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com