विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

'ईद राधे की' फिल्म में सलमान खान के लुक का हुआ खुलासा, इस अंदाज में नजर आएंगे 'भाईजान'...देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'ईद राधे की (Eid Radhe Ki)' में उनके नए लुक का खुलासा हो गया है.

'ईद राधे की' फिल्म में सलमान खान के लुक का हुआ खुलासा, इस अंदाज में नजर आएंगे 'भाईजान'...देखें Video
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'ईद राधे की' में उनका नया लुक आया सामने
  • सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल
  • 'ईद राधे की' में इस अंदाज में आएंगे नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' अभी रिलीज भी नहीं हुई की 'भाईजान' ने 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है. खास बात तो यह है कि फिल्म की शूटिंग भी अब शुरू हो चुकी है. हाल ही में सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'ईद राधे की (Eid Radhe Ki)' का लुक सामने आ रहा है. वीडियो में 'दबंग' सलमान का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. 

Housefull 4 Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने की तूफानी कमाई, 11वें दिन कमा डाले इतने करोड़


सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईद राधे की (Eid Radhe Ki)' के सेट से इस वीडियो को पोस्ट किया. 'भाईजान' के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके इस नए लुक की तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें, 'बजरंगी भाईजान' में 'बजरंगी' बनने के बाद अब सलमान खान इस बार ईद पर 'राधे' बनकर पर्दे पर धमाल मचाएंगे. हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को लेकर बातचीत की थी. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,  "ईद पर फिल्म जरूर रिलीज होगी. पहले प्रभू देवा के साथ दबंग 3 (Dabangg 3) 20 दिसंबर को रिलीज होगी, इसके बाद एक और फिल्म ईद पर भी आएगी. लेकिन इस फिल्म का नाम 'राधे' नहीं होगा." 

करीना कपूर से पूछा 'कपूर या खान', तो एक्ट्रेस ने दिया यूं चौंकाने वाला जवाब- Video Viral


बता दें कि प्रभूदेवा (Prabhu Deva) के साथ फिल्म बनाने से पहले सलमान खान संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह (Insha Allah)' के जरिए ईद पर धमाल मचाने वाले थे. हालांकि कुछ विवाद के चलते सलमान खान ने उस फिल्म से किनारा कर लिया. हालांकि, अब 'ईद राधे की' के लिए फैन्स का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है. वहीं, बता दें, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगी. 

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Eid Radhe Ki, Eid Radhe 2020, Salman Khan Twitter, Salman Khan Upcoming Films, Salman Khan Films, Salman Khan Dabangg 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com