विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2023

'सुकून' से भरा है सलमान खान का वीकेंड, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आपको देखकर हमें सुकून मिलता है...' 

सलमान खान ने कुछ देर पहले खुद की एक साइड-प्रोफाइल फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है.

'सुकून' से भरा है सलमान खान का वीकेंड, लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस बोले- 'आपको देखकर हमें सुकून मिलता है...' 
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
नई दिल्ली:

सलमान खान ने जहां हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीर से फैंस का ध्यान खींचा था तो वहीं अब अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से वह फैंस का दिल जीत रहे हैं. दरअसल, किसी का भाई किसी की जान की रिलीज से पहले भाईजान सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं. वहीं अपनी एक के बाद एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने सुकून से भरे वीकेंड की झलक दिखा रहे हैं.

सलमान खान ने कुछ देर पहले खुद की एक साइड-प्रोफाइल फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में सुकून लिखा है. वहीं इस तस्वीर को शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है. बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक ने लिखा, आंखों से बात करो. दूसरे यूजर ने लिखा, हमें आपको देखकर सुकून मिलता है. हां आप बहुत सुकून भरे हैं. तीसरे ने लिखा, मेरा दिल मर रहा है आपके कारण. ऐसे ही फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही है. 

इसके अलावा सलमान खान ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने थाई मसल्स और बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए थे. वहीं इस पर फैंस अपना दिल दे बैठे थे. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जो सलमान खान ने अपने फिटनेस रुटीन की झलक दिखाई हो. इससे पहले भी वह कई बार अपनी ऐसी ही तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींच चुके हैं. 

बता दें, 21 अप्रैल को सलमान खान की फैमिली एंटरटेनर फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली है, जिसकी चर्चा जोरों पर है. इसके अलावा भाईजान की टाइगर 3 की चर्चा भी सोशल मीडिया पर होने में लगी है. जहां फिल्म के सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो वहीं फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो की खबरें भी सुर्खियों में हैं. 

सबके 'भाईजान' होने के बारे में सवाल पूछने पर सलमान खान ने दिया ये जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Latest Pics, Salman Khan Weekend, Salman Khan Pics, Salman Khan Instagram Pics, Salman Khan News, Salman Khan Film, Salman Khan Upcoming Film, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, सलमान खान, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com