विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

सलमान की इस एक्ट्रेस की सादगी की जमकर हो रही तारीफ, रोडसाइड इडली वड़ा खाती आईं नजर, बोलीं- सोमवार स्वादानुसार

सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सड़क किनारे इडली वड़ा का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं.

सलमान की इस एक्ट्रेस की सादगी की जमकर हो रही तारीफ, रोडसाइड इडली वड़ा खाती आईं नजर, बोलीं- सोमवार स्वादानुसार
सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने शेयर की इडली वड़ी खाते हुए फोटो
नई दिल्ली:

सलमान खान को उनके सिम्पल अंदाज के लिए पहचाना जाता है. कई मौकों पर उनकी सादगी दिल भी जीत लेती है. फिर अगर खाने की बात करें तो रोडसाइड मिलने वाले नाश्ते और टेस्टी फूड की तो क्या बात. अकसर जब हम इस तरह के स्टॉल के आगे से निकलते हैं तो कभी मुंह से लार टपक जाती है तो कभी उस खाने पर टूट ही पड़ते हैं. अब हमारे चहेते सितारे भी हैं तो इंसान ही. अगर वह किसी लजीज खाने के आगे से निकलें और फिर खुद को रोक न सकें तो कहने ही क्या. ऐसा ही कुछ सलमान खान की इस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ है, उन्होंने सड़क किनारे मिलने वाले इडली-वड़ा का जायका लेते हुए फोटो शेयर की हैं.

सलमान खान फिल्म जय हो 2014 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ डेजी शाह लीड रोल में नजर आई थीं. डेजी शाह मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं. डेजी शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं. इन फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सड़क किनारे साइकिल पर इडली वड़ा बेच रहे एक शख्स, इडवी-वडा का नारियल की चटनी के साथ जायका लेती नजर आ रही हैं. उनकी इन फोटो को पसंद किया जा रहा है और उन पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं.

सलमान खान की जय हो फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है,  'सोमवार स्वादानुसार.' इस तरह डेजी शाह की फोटो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. उनकी सादगी की जमकर तारीफ की जा रही है. डेजी शाह जय हो के अलावा रेस 3 और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में भी कर काम कर चुकी हैं. वह साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Jai Ho, Daisy Shah, Daisy Shah Photos, Idli Vada, Sambhar Vada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com