सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस
- सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल सेलेब्स
- सलमान खान और शाहरुख खान ने जमाई महफिल
- 'जुम्मे की रात' पर थिरके सलमान और जैकलीन
नई दिल्ली:
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों शामिल हुई. मंगलवार रात मुंबई के होटल लीला में सोनम और आनंद की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स शामिल हुए. बॉलीवुड के 'करण-अर्जुन' ने स्टेज पर जमकर डांस किया. एक खास वीडियो में सलमान खान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'किक' के गाने जुम्मे की रात... को री-क्रिएट करते दिख रहे हैं.
सलमान और शाहरुख ने किया 'टन टना टन' पर डांस, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर ऐसे लगाई आग
सलमान ने वीडियो में अपने मुंह से जैकलीन की साड़ी का पल्लू दबा लिया है और दोनों डांस करने में मग्न हैं. सलमान का यह अंदाज देख जैकलीन अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और ताली बजाने लगती हैं.
देखें वीडियो...
पार्टी के इनसाइड वीडियो में सलमान खान ने न सिर्फ डांस किया बल्कि गाना भी गाया. उन्होंने शाहरुख खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन के अलावा नए नवेले कपल सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ खुलकर डांस मस्ती की. एक खास वीडियो में सलमान और शाहरुख फिल्म 'करण अर्जुन' का गाना गाते हुए, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर को तंग कर रहे हैं.
देखें वीडियो...
बता दें, बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी. शाहरुख खान यहां पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए. जबकि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए.
VIDEO: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

आनंद आहूजा जब भरने लगे मांग में सिंदूर तो सोनम कपूर बोलीं- बहुत थोड़ा...
बता दें, बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी. शाहरुख खान यहां पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए. जबकि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए.
VIDEO: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Jacqueline Fernandez, Shah Rukh Khan, Sonam Kapoor