विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2021

कैटरीना की शादी पर सलमान खान ने उन्हें दिया अब तक का सबसे महंगा गिफ्ट, आप भी कहेंगे- दोस्त हो तो ऐसा!

भले ही सलमान खान कैटरीना की शादी में शामिल न हुए हों, लेकिन उन्होंने गिफ्ट के तौर पर एक बेहद कीमती चीज उन्हें दी है. कहा जा रहा है कि सलमान ने कैटरीना को अब तक सबसे महंगा तोहफा दिया है.

कैटरीना की शादी पर सलमान खान ने उन्हें दिया अब तक का सबसे महंगा गिफ्ट, आप भी कहेंगे- दोस्त हो तो ऐसा!
सलमान ने कैटरीना को शादी पर दिया महंगा तोहफा
नई दिल्ली:

बीते 9 दिसंबर को बॉलीवुड की सबसे बड़ी यानी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी हुई है. यह शादी लोगों के बीच अब तक चर्चा का विषय बनी हुई है. खासकर लोग यह जानने को बेताब हैं कि कैटरीना-विक्की को किस सितारे ने तोहफे में क्या दिया. यदि आपके दिमाग में भी यह सवाल आ रहा है तो बता दें कि कैटरीना-विक्की को सबसे महंगा गिफ्ट सलमान खान से मिला है. जी हां, भले ही सलमान खान कैटरीना की शादी में शामिल न हुए हों, लेकिन उन्होंने गिफ्ट के तौर पर एक बेहद कीमती चीज उन्हें दी है. कहा जा रहा है कि सलमान ने कैटरीना को अब तक सबसे महंगा तोहफा दिया है.

इस दिन होगा कैटरीना-विक्की का वेडिंग रिसेप्शन, मेहमानों को करवाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने कैटरीना को उनकी शादी पर 3 करोड़ की रेंज रोवर कार गिफ्ट की है. वैसे तो सलमान खान आये दिन किसी न किसी सितारे को कोई न कोई तोहफा देते ही रहते हैं, लेकिन ये अब तक का उनका सबसे महंगा गिफ्ट है. और हो भी क्यों न! कैटरीना सलमान खान की सालों से सबसे अच्छी दोस्त हैं. भले ही वे उनकी शादी में शिरकत न कर पाए हों, लेकिन उन्होंने इतना महंगा गिफ्ट देकर यह साबित जरूर कर दिया है कि वे उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं.

vbc9f7kg

इस खबर के सामने आने के बाद लोग भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि विक्की और कैटरीना ने काफी समय तक एक दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद अचानक शादी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. वहीं अब जब दोनों की शादी हो गई है तो इनके फैन्स भी बहुत खुश हैं.

ये भी देखें: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के शादी समारोह की नई तस्वीरें आईं सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal Wedding, Salman Khan, Vickat Wedding, Salman Khan Gift To Katrina, Salman Gift To Katrina On Her Wedding, Katrina Kaif Wedding Gift, Katrina Kaif Latest News, Katrina Kaif Photo, Katrina Kaif Video, Salman Gift To Vicky Katrina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com