विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2021

इस दिन होगा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वेडिंग रिसेप्शन, मेहमानों को करवाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध गए हैं. कैटरीना और विक्की की शादी में बहुत ही लिमिटेड मेहमान आए थे, अब दोनों के रिसेप्शन को लेकर यह खबर आई है.

इस दिन होगा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का वेडिंग रिसेप्शन, मेहमानों को करवाना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट
कैटरीना-विक्की के वेडिंग रिसेप्शन की आई डेट
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध गए हैं. कैटरीना और विक्की की शादी में बहुत ही लिमिटेड मेहमान आए थे, और शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी. लेकिन शादी के ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्टो में कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होगा और जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी. 

बॉलीवुडलाइफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का रिसेप्शन जेडब्ल्यू मेरियट होटल में होगा. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारियां हैं. लेकिन इस रिसेप्शन के लिए बीएमसी के सारे नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. यह रिसेप्शन 20 दिसंबर को होगा. कहा जा रहा है कि विक्की और कैटरीना काम पर लौटने से पहले शादी से जुड़े सारे फंक्शन खत्म करना चाह रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिसेप्शन के लिए सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकारों को इनवाइट भेजे भी जा चुके हैं. यही नहीं, कोरोना के मद्देनजर सभी मेहमानों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने होंगे और नेगेटिव रिपोर्ट के साथ समारोह में आने की अनुमित होगी.
 

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, करन जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif Latest News, Katrina Kaif Photo, Katrina Kaif Video, Vickat Wedding, Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal Wedding, Vicky Kaushal Wedding Reception, Katrina Kaif Wedding Reception, Katrina Wedding Reception Venue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com