विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

जान से मारने की धमकियों के बीच दुबई में बेली डांस एन्जॉय करते दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

फायरिंग केस में नए नए अपडेट और सुरक्षा मामले के बीच सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जान से मारने की धमकियों के बीच दुबई में बेली डांस एन्जॉय करते दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान की चर्चा इन दिनों हर तरफ सुनने को मिल रही है. जहां उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं तो वहीं उनके घर गैलेक्सी के बाहर फायरिंग की जांच तेजी से चल रही है. इसी बीच भाईजान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि दुबई का है. वहीं सुपरस्टार को ईवेंट को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में एक्ट्रेस एलनाज नोरोजी बेली डांस परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं और सलमान खान मेहमानों के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं. 

सलमान खान बीते दिन अपनी 'बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट' रेंज का उपयोग करके डिजाइन किए गए जिम को लॉन्च करने के लिए दुबई में पहुंचे थे. पैपराजी स्नेहकुमार ज़ाला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, सलमान को डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक रिज़वान साजन के साथ 'दिलबर अरबी' पर एल्नाज़ के बेली डांस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है. 

लुक की बात करें तो सलमान खान इस इवेंट में ब्लैक टीशर्ट, फेडेड पैंट और ग्रीन जैकेट में डैशिंग लुक में नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी देखने को मिली. हालांकि सुपरस्टार के आसपास कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिल रही है, जो कि हालिया मामले के बाद लाजिमी है. 

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने फायरिंग मामले के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने दुबई इवेंट के बारे में बात करते हुए नजर आए थे. यह एक वीडियो था, जिसे देखकर फैंस उनसे उनका हाल और ख्याल रखते हुए कमेंट में अपना रिएक्शन देते हुए नजर आए थे. 

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Belly Dance, Elnaaz Norouzi, Salman Khan Enjoying Belly Dance, Salman Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com