साजिद नाडियाडवाला ने आज एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका दिल सोने का है. निर्माता को उनकी फिल्म छिछोरे के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जिसने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का ख़िताब जीता है और उन्होंने यह पुरस्कार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है. दिल को छू लेने वाले उनके इस जेस्चर को दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा सरहाया जा रहा है और उनकी प्रशंसा की जा रही है. सुशांत सिंह राजपूत द्वारा अभिनीत और प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली के साथ नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'छिछोरे' उस वर्ष की सबसे पसंदीदा फिल्म थी और यहां तक कि 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नामांकन प्राप्त किये थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तिवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल है.
A Moment of Pride for all of us at NGE today as we've received the prestigious National Award for #Chhichhore! Thank you @initeshtiwari for this special movie!
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) October 25, 2021
We're really grateful for all the love & dedicate this award to #SushantSinghRajput ♥️
- #SajidNadiadwala pic.twitter.com/YfxCxz95Mc
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिल्म को कई पहलुओं के लिए सरहाया गया था और शानदार परफॉर्मेंस के अलावा फ़िल्म ने भारतीय परिवारों के साथ इस बात पर रेसनेट किया था कि डेस्टिनेशन से कहीं अधिक ज़िंदगी का सफ़र महत्वपूर्ण है और हारना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीतना. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने पर, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने छिछोरे के निर्माण में शामिल पूरी टीम को धन्यवाद दिया है और विशेष रूप से सुशांत सिंह राजपूत की लविंग मेमोरी में यह पुरस्कार उन्हें डेडिकेट किया है, जो भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है.
इसके अलावा, आने वाले महीनों में निर्माता की ओर से अपनी जनता के लिए बहुत कुछ है. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने हाल ही में तड़प, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ 83 और टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 सहित फिल्मों के अपने आगामी रोस्टर की थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं