विज्ञापन

'न्यूड सीन कर लेना चाहिए था', 20 साल बाद छलका सैफ अली खान का दर्द

'ओमकारा' के 20 साल बाद सैफ अली खान ने ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर फैंस भी चौंक जाएंगे. आखिर कौन सा सीन करने से उन्होंने इनकार कर दिया था और अब क्यों हो रहा है पछतावा? जानिए पूरा किस्सा.

'न्यूड सीन कर लेना चाहिए था', 20 साल बाद छलका सैफ अली खान का दर्द
20 साल बाद सैफ अली खान का बड़ा खुलासा
NDTV

कभी-कभी एक फैसला सालों तक पीछा नहीं छोड़ता. सैफ अली खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी बनकर उन्होंने ऐसी परफॉर्मेंस दी, जिसे आज भी उनके करियर की सबसे दमदार एक्टिंग माना जाता है. लेकिन इसी फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा अब सामने आया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे. सैफ ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें एक न्यूड सीन करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उस वक्त मना कर दिया. अब 20 साल बाद उन्हें लगता है कि शायद वो फैसला अलग होता तो फिल्म का वो सीन और भी यादगार बन जाता.

जब विशाल भारद्वाज ने रखा चौंकाने वाला प्रपोजल

हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि फिल्म के एक अहम सीन की शूटिंग चल रही थी. उस दौरान निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उनसे पूछा कि क्या वो ये सीन बिना कपड़ों के करना चाहेंगे. सैफ को आइडिया पसंद आया, लेकिन सेट पर काफी लोग मौजूद थे. इसी वजह से वो झिझक गए. उन्होंने मजाक में कहा कि अगर विशाल भारद्वाज भी न्यूड होकर डायरेक्ट करेंगे तो वो भी ये सीन कर देंगे. इसके बाद बात वहीं खत्म हो गई.

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर छाई अजय देवगन की फिल्म, धमाल 4 ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

अब होता है उस फैसले का अफसोस

सैफ ने माना कि आज जब वो उस पल को याद करते हैं तो लगता है कि उन्हें वो सीन कर लेना चाहिए था. उनका कहना है कि अगर पीछे से सिल्हूट वाला शॉट लिया जाता तो सीन और भी शानदार बन सकता था. उन्होंने ये भी कहा कि अगर आज ऐसा मौका मिले तो वो बिना हिचक ऐसा सीन करने के लिए तैयार हैं.

आखिरी समय पर बदल दिया गया पूरा सीन

सैफ ने बताया कि पहले इस सीन में लंबा डायलॉग था. लेकिन शूटिंग से ठीक पहले विशाल भारद्वाज ने पूरा प्लान बदल दिया. उन्होंने सैफ के हाथ में एक भारी हथौड़ा दिया और आईने के सामने उसे तोड़ने के लिए कहा. फिर हाथ से निकले खून को चेहरे पर लगाने का सीन रखा गया. सैफ के मुताबिक बिना एक भी डायलॉग बोले गुस्सा और बदले की भावना दिखाने का ये तरीका उन्हें बेहद शानदार लगा.

आमिर खान से भी जुड़ा था ये किरदार

सैफ ने उस चर्चा पर भी बात की, जिसमें कहा जाता है कि लंगड़ा त्यागी का रोल पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था. सैफ के मुताबिक बाद में विशाल भारद्वाज ने उन्हें बताया था कि आमिर इस किरदार में कुछ बदलाव चाहते थे. लेकिन विशाल कहानी के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे. इसके बाद ये रोल सैफ अली खान के पास आया और उन्होंने इसे अपनी यादगार परफॉर्मेंस में बदल दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Omkara, Langda Tyagi, Omkara Box Office Collection, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com