विज्ञापन

किशोर दा और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, किया 56 साल पुराने गाने को अमर, RD बर्मन ने पहाड़ी धुन से बनाया कल्ट सॉन्ग 

राजेश खन्ना के कल्ट गानों की लिस्ट में आरडी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया और किशोर कुमार द्वारा गाया गया 56 साल पुराना गाना शाम को और भी मस्ताना कर देता है. 

किशोर दा और राजेश खन्ना की जुगलबंदी, किया 56 साल पुराने गाने को अमर, RD बर्मन ने पहाड़ी धुन से बनाया कल्ट सॉन्ग 
राजेश खन्ना और किशोर कुमार का कल्ट गाना, पहाड़ी धुन से आरडी बर्मन ने बनाया
नई दिल्ली:

1970 से 1971 का दौर राजेश खन्ना के लिए बेहद खास था क्योंकि इस एक साल में उन्होंने द ट्रेन, सच्चा झूठा, सफर, आन मिलो सजना, महबूब की मेहंदी, आनंद, अंदाज, मर्यादा, हाथी मेरे साथी, छोटी बहू, खामोशी और कटी पतंग जैसी 17 लगातार हिट फिल्में दीं. वहीं इन फिल्मों के गाने भी खूब मशहूर हुए, जिसमें से एक गाना आपकी शाम को मस्तानी कर देगा. खास बात यह है कि इस गाने की धुन पहाड़ी गाने से इंस्पायर्ड है. जबकि किशोर कुमार की आवाज ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है. 

पहाड़ी धुन ने बनाया कल्ट सॉन्ग

हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म कटी पतंग के गाने ये शाम मस्तानी की, जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं...

ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए
मुझे डोर कोई खीछे, तेरी ओर लिए जाए
ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए
मुझे डोर कोई खीछे, तेरी ओर लिए जाए

इस गाने की खास बात यह है कि आनंद बक्शी द्वारा लिखे गए इस गाने को आरडी बर्मन ने कंपोज किया. वहीं इसे बनाने में पहाड़ी गाने की मदद ली गई. आईएमबीडी की बात करें तो इस कल्ट गाने की धुनों को तैयार करने के लिए पहाड़ी म्यूजिक शैली की राग का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद यह तैयार हुआ.   

ये भी पढे़ं- गुलजार ने लिखा था 51 साल पुराना गाना, इसी फिल्म के दौरान राखी से टूटी थी एक साल की शादी, बना टूटे दिल का सहारा

राजेश खन्ना और किशोर कुमार की जुगलबंदी 

rajesh khanna kishore kumar

rajesh khanna kishore kumar

राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने हिंदी सिनेमा को कई अमर गीत दिए. काका पर फिल्माए गए गाने के साथ किशोर दा की आवाज आज भी गूंजती हैं. उनके कुछ मशहूर गाने 'मेरे सपनों की रानी' (आराधना), 'ये शाम मस्तानी' (कटी पतंग), और 'रूप तेरा मस्ताना' (आराधना), मेरे दिल के चैन (मेरे जीवन साथी) हैं. 

कटी पतंग फिल्म के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

1970 में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसे शक्ति सामंता ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. फिल्म में आशा पारेख ने एक विधवा का किरदार निभाया था, जिसकी जिंदगी में एक पड़ोसी आता है. इस किरदार को राजेश खन्ना ने निभाया था. यह साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. वहीं फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने कंपोज किया था, जो हिट रहा. फिल्म के गाने ये शाम मस्तानी के अलावा प्यार दीवाना होता है, ये जो मोहब्बत है, आज ना छोड़ेंगे, मेरा नाम है शबनम, जिस गली में तेरा घर, ना कोई उमंग है भी काफी पॉपुलर हैं, जिसे आशा भोसले, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. 

ये भी पढे़ं- राम, रावण, सीता, मंथरा और शूर्पणखा के अलावा... 4 मिनट के ट्रेलर में इन किरदारों को आपने किया होगा मिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kati Patang, Yeh Sham Mastani, Kishore Kumar, Rajesh Khanna, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com