नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. किरदारों को लेकर काफी हद तक सिचुएशन साफ हो चुकी है कि कौन कौन किस किरादर में नजर आने वाला है. हम फिलहाल इस बारे में चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमें अरुण गोविल के बारे में एक जानकारी पता चली है. ये आपने सुना ही होगा कि दशरथ के किरदार के लिए अरुण गोविल से पहले किसी और को अप्रोच किया गया था. अब हम आपको ये बता देते हैं कि वह किरदार भले ही उस रोल में फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया लेकिन वह अब भी फिल्म में नजर आने वाला है.
अरुण गोविल के अलावा किसने दिया था दशरथ के रोल का ऑडिशन?
अरुण गोविल से पहले एक्टर अजिंक्य देव रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले थे. इस रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिया था. मिड डे को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अंजिक्य ने पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि वह रामायणम् में राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले थे. मेकर्स ने ऑडिशन तक ले लिया था और ये करीब तीन साल पहले की बात है. फिर अरुण गोविल इस प्रोजेक्ट से जुड़े और सच कहूं तो वे इस रोल के लिए परफेक्ट चॉइस रहे.
रामायणम् में किस किरदार में दिखेंगे अजिंक्य?
अजिंक्य ने बातचीत के दौरान बताया कि भले ही वह इस फिल्म में राजा दशरथ नहीं बन पाए लेकिन वे इस माइथोलॉजिकल फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं. अजिंक्य ने बताया कि वे इस फिल्म में विश्वामित्र का किरदार निभा रहे हैं.
कौन हैं अजिंक्य देव?
अजिंक्य एक पॉपुलर मराठी एक्टर हैं. उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो वह मराठी सिनेमा के अलावा 120 बहादुर, तान्हाजी जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा संसार, गैर, इंद्रजीत, पांडव जैसी फिल्में भी उनकी फिल्मोग्राफी में शामिल है.
यह भी पढ़ें: राम ही नहीं रामायणम् में एक और भी किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ट्रेलर में दिखी झलक, कहीं चूके तो नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं