विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर की पति सैफ की फोटो, 55 की उम्र में भी फिटनेस देख कहेंगे माशाअल्लाह

यूरोप में छुट्टियों का मजा ले रही करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ की तस्वीरों को शेयर किया है. जिसके सामने आते ही सैफ के डैपर और डेशिंग लुक को फैंस का प्यार मिल रहा है.

करीना कपूर ने शेयर की पति सैफ की फोटो, 55 की उम्र में भी फिटनेस देख कहेंगे माशाअल्लाह
करीना कपूर ने खींची पति सैफ की फोटो, 55 में भी कमाल की फिटनेस
instagram

बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक सैफ और करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी अपडेट देते रहते है. करीना कपूर खान  ने अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ यूरोप में छुट्टियां बिता रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वकेशन की कई शानदार तस्वीरें और अपडेट्स  शेयर किए हैं. करीना ने अपने पति सैफ की तस्वीरों को शेयर कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया. 55 की उम्र में सैफ इन तस्वीरों ग्रीक गॉड का फील दे रहे है. उनकी तस्वीरों सामने आने के बाद इंटरनेट का पारा बढ़ने लगा है.

पति सैफ की तस्वीरों ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा

करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. यूरोप में अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहीं करीना ने हाल ही में अपने पति, नवाब सैफ अली खान की कुछ बेहद डैपर और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं. "Summer going well" कैप्शन के साथ पोस्ट की गई इन तस्वीरों में सैफ अली खान का समर-लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फैमिली संग यूरोप मे छुट्टियों का ले रही मजा

बॉलीवुड के इस 'रॉयल कपल' का यह अंदाज न सिर्फ उनके फैंस को दीवाना बना रहा है, बल्कि इस सीजन के लिए नए फैशन गोल्स भी सेट कर रहा है. हालांकि उन्होंने अपनी तस्वीरों में छुट्टियों की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सैफ की इन तस्वीरों को देख के साफ अंदाजा लगता है कि फैमिली का ये समर गेटवे शानदार चल रहा है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों के हार, लग्जरी कार, अंशुला कपूर के इस वेडिंग गिफ्ट के सामने सब पड़ गया फीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Saif Ali Khan, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com