- सैफ अली खान ने CAA पर तोड़ी चुप्पी
- एक्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात
- सैफ अली खान का इंटरव्यू हुआ वायरल
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर अब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का रिएक्शन आया है. सैफ अली खान इस देश के नागरिक होने के नाते मौजूदा हालात को लेकर चिंतित हैं. 49 वर्षीय एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने नये कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण फैली अशांति पर प्रतिक्रिया दी है. सैफ (Saif Ali Khan) ने देश में राजनीतिक परिदृश्य पर कहा, "कई चीजें है जिससे हम चिंतित हैं, देखता हूं कि ये सब कहां जाकर खत्म होगा."
बॉलीवुड सिंगर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर साधा निशाना, बोले- कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता है?
फरहान अख्तार (Farhan Akhtar), परिणति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub), अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap), शबाना आजमी, जावेद अख्तर, ऋतिक रोशन और स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं 'सेक्रेड गेम्स' के स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने कहा कि हर किसी के पास अपने विचार अभिव्यक्त करने या न करने का अधिकार है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इंटरव्यू में कहा, "शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है और न करना भी हर व्यक्ति का अधिकार है." सैफ अली खान ने कहा कि वह स्थिति को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं और अच्छी तरह से समझने के बाद ही अपनी राय बनाएंगे. सैफ अली खान ने कहा, "प्रेस में काफी कुछ लिखा गया है, कई चीजें हैं जिसने हमें चिंता करने की वजह दी है." उन्होंने कहा कि कई मायनों में भारत को खुद को परिभाषित करना होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं