विज्ञापन
This Article is From May 25, 2020

सैफ अली खान ने ईद पर करीना कपूर के लिए बनाई बिरयानी, तो एक्ट्रेस बोलीं- सैफू बेस्ट हैं...

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिरयानी की एक फोटो शेयर किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंंने बताया है कि यह सैफ अली खान (Saif Ali han) ने बनाई है.

सैफ अली खान ने ईद पर करीना कपूर के लिए बनाई बिरयानी, तो एक्ट्रेस बोलीं- सैफू बेस्ट हैं...
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने शेयर की फोटो
  • ईद पर सैफ अली खान ने बनाई बिरयानी
  • करीना कपूर ने फोटो किया शेयर
  • एक्ट्रेस ने बांधे तारीफों के पुल
नई दिल्ली:

देशभर में आज ईद उल फितर (Eid ul Fitr) का त्योहार मनाया जा रहा है. हालांकि, कोरोनावायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ईद पर पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है. इसी बीच बॉलीवुड सितारे भी जनता को ईद की बधाइयां दे रहे हैं. हालांकि, कोरोना से बचने के लिए सभी लोग अपने-अपने घर में ही ईद सेलिब्रेट कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिरयानी (Biryani) का एक फोटो शेयर किया है. बता दें, एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. 

a2kmcs08


वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ईद पर बिरयानी की फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह बिरयानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने बनाई है. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि सैफू बेस्ट हैं. करीना कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, लॉकडाउन के कारण करीना, सैफ और तैमूर (Taimur Ali Khan) संग सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं.

वहीं, अगर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार एक्ट्रेस इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)' में नजर आईं थीं. हालांकि, लॉकडाउन के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसके अलावा, करीना कपूर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadha)' में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Eid 2020, Eid Ul Fitr, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan Instagram, Saif Make Biryani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com