4000 करोड़ की बजट में बनी रामायण ने सिनेमाघरों में दस्तक दे डाली है. फिल्म काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी. जैसे-जैसे फिल्म का प्रमोशन हो रहा है,वैसे-वैसे रामायण से जुड़े कई किस्से-कहानी सुनने को मिल रहे हैं. बीते दिनों इस तरह की अफवाह भी सुनने को मिली थी कि साईं पल्लवी से पहले करीना कपूर को सीता का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इस पर खुद करीना कपूर ने रिएक्शन दिया है.
क्या है पूरी सच्चाई
करीना कपूर खान ने हाल ही में एक बड़े बजट की रामायण फिल्म में सीता का किरदार निभाने से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. रामायण में सीता का रोल साई पल्लवी को दिए जाने की घोषणा से पहले सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा जोरों पर थी कि इस रोल के लिए करीना से संपर्क किया गया था.
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि करीना ने अपनी सामान्य फीस से दोगुनी रकम मांगी थी, जिसके चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई. इन अफवाहों ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी, क्योंकि रामायण जैसे पौराणिक कथानक पर आधारित बड़े प्रोजेक्ट में किसी बड़ी का नाम जुड़ना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन जाता है.
करीना कपूर ने दी सफाई
हालांकि, करीना कपूर खान ने ‘जूम' के साथ एक इंटरव्यू में इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने साफ शब्दों में बताया कि उन्हें कभी इस फिल्म में सीता का रोल ऑफर ही नहीं किया गया था. करीना ने कहा कि ऐसी अटकलें गलत हैं और उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई बातचीत भी नहीं की थी. उनका यह बयान उन अफवाहों पर पानी फेरने वाला साबित हुआ, जो पिछले कुछ समय से चल रही थीं.
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर इस तरह की अटकलें लगाई जाती हैं. रामायण पर आधारित इस फिल्म की चर्चा पहले से ही चल रही थी और जब साई पल्लवी को सीता के रूप में चुने जाने की खबर आई, तो कई लोगों को लगा कि शायद करीना का नाम भी चर्चा में रहा होगा. लेकिन करीना के साफ इनकार ने स्थिति साफ कर दी है.
यह भी पढ़ें | Diljit Dosanjh in Ramayana: रामायण से है दिलजीत दोसांझ का कनेक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म में पंजाबी सिंगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं