सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की आगामी थ्रिलर फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स' 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कुणाल कपूर ने सैफ अली खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को मजेदार अंदाज में शेयर किया. 2025 में सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले के बाद ये उनकी कोई पहली रिलीज फिल्म है. वैसे भी इस फिल्म जयदीप अहलावत और सैफ अली खान की टक्कर का सबको इंतजार है, लेकिन उसली बम तो कुणाल कपूर ने फोड़ा है.
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में कुणाल कपूर ने सैफ अली खान को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सैफ के साथ काम करना मुश्किल था, क्योंकि वह समय पर सेट पर नहीं पहुंचते थे और अपनी लाइनें भूल जाते थे. कुणाल ने कहा, 'वह बहुत परेशान करने वाले थे. समय पर नहीं आते, लाइनें याद नहीं होतीं, हमें इंतजार करना पड़ता था." इस बयान पर बाकी कास्ट हंस पड़ी और मजाक में कहा कि सैफ सोशल मीडिया पर नहीं हैं, तो शायद यह बात अखबार में छपने पर ही उन्हें पता चले.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कुणाल ने यह भी बताया कि फिल्म में वह सैफ और जयदीप का पीछा करने वाले किरदार में हैं, जिसके चलते वह सेट पर अकेले शूटिंग करते थे, जबकि बाकी लोग एक साथ मस्ती करते थे. ‘ज्वेल थीफ' एक हाइस्ट ड्रामा है, जिसमें सैफ और जयदीप अफ्रीकन रेड सन डायमंड चुराने की साजिश रचते हैं. कूकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं