विज्ञापन

राम के बाद अब इस भगवान पर की कुणाल कपूर ने फिल्म बनाने की डिमांड, बोले- वो देवताओं के राजा इंद्र

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. उनमें से एक कलाकार कुणाल कपूर भी हैं. उन्होंने 4000 करोड़ की इस फिल्म में भगवान इंद्र का रोल किया है.

राम के बाद अब इस भगवान पर की कुणाल कपूर ने फिल्म बनाने की डिमांड, बोले- वो देवताओं के राजा इंद्र
राम के बाद अब इस भगवान पर की कुणाल कपूर ने फिल्म बनाने की डिमांड
NDTV

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में कई कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है. उनमें से एक कलाकार कुणाल कपूर भी हैं. उन्होंने 4000 करोड़ की इस फिल्म में भगवान इंद्र का रोल किया है. फिल्म के भगवान इंद्र और रावण का युद्ध दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं इन सबके बीच कुणाल कपूर ने बड़ी डिमांड कर दी है. उनका मानना है कि भगवान इंद्र पर अलग से एक फिल्म बनी चाहिए. कुणाल कपूर ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी इंडिया से बातचीत की. 

भगवान इंद्र पर बने फिल्म

इस दौरान अपने किरादर भगवान इंद्र पर बात करते हुए कुणाल कपूर ने कहा है कि देवताओं के राजा इंद्र का किरदार इतना बड़ा और गहरा है कि उस पर एक अलग फिल्म बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि यह किरदार अपने आप में एक पूरा सिनेमाई यूनिवर्स बनाने लायक है.

कुणाल ने बताया कि उन्हें भगवान इंद्र पर केंद्रित फिल्म देखने को मिले, तो वह खुश होंगे. भले ही उसमें कोई और एक्टर ही क्यों न हो. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि भगवान इंद्र अपनी एक अलग फिल्म के हकदार हैं. चाहे वह मेरे साथ बने या मेरे बिना, क्योंकि यह किरदार इतना बड़ा है कि उसका अपना यूनिवर्स बन सकता है.'

कुणाल ने यह भी कहा कि हाल के सालों में भगवान इंद्र के किरदार को सही तरीके से नहीं दिखाया गया. असल में वह एक शक्तिशाली योद्धा और राजा थे. उन्होंने बताया, 'हाल के वर्षों में भगवान इंद्र के किरदार को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्हें वैसा योद्धा और राजा दिखाया गया जैसा वह थे, और लगता है लोगों ने इसे पसंद किया.'

इंद्र ताकत और कमजोरी का मिश्रण

कुणाल के अनुसार, इंद्र के किरदार की सबसे खास बात उनकी ताकत और कमजोरी का मिश्रण है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस किरदार को सिर्फ शक्तिशाली या सिर्फ कमजोर नहीं देखा. कुणाल ने कहा, 'मुझे इंद्र में यह बात आकर्षित करती है कि वह दोनों एक साथ हैं. मैं हमेशा ऐसे किरदार खेलना पसंद करता हूं जो बाहर से मजबूत दिखते हैं, लेकिन अंदर से उनकी अपनी कमजोरियां होती हैं. इंद्र स्वर्ग के राजा हैं, सेनाओं और बिजली-गरज पर उनका शासन है, लेकिन उनके भी अपने डर और उलझनें हैं.'

सेट पर कैसा था माहौल

एक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े किरदार को निभाना बहुत जिम्मेदारी वाला काम है. उन्होंने कहा, 'आप हमेशा इस बात से अवगत रहते हैं, क्योंकि लाखों लोगों के लिए यह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि आस्था है. आप सेट पर बहुत सम्मान के साथ जाते हैं.' उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की, जिन्होंने काम करने का अच्छा माहौल बनाया.

रामायण पार्ट वन में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होना है.

यह भी पढ़ें | रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 8 दिनों में बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Kapoor, Ramayana, Ramayana Film, Lord Indra, Lord Indra In Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com