Drishyam 3 The Conclusion Collection Day 3: अजय देवगन की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान ले आई है, जिसने केवल 3 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड और भारत में 150 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. दृश्यम 3 की कहानी चौथी फेल विजय सलगांवकर की है, जो परिवार के लिए पुलिस प्रशासन से पंगा लेता हुआ नजर आ रहा है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. लेकिन विजय सलगांवकर की कहानी भारत ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी पसंद आ रही है, जिसका असर है कि दृश्यम 3 का ओवरसीज कलेक्शन 3 दिनों में 60 करोड़ पार हो गया है.
दृश्यम 3 का ओवरसीज कलेक्शन
4 साल के लंबे इंतजार के बाद आई अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम 3 ने ओपनिंग वीकेंड पर 61 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज में हासिल की है. सैकनिल्क के अनुसार, रविवार की छुट्टी का फायदा दृश्यम 3 को मिला है, जिसने एक दिन में 20 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग है.
यह भी पढ़ें | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 59: दृश्यम 3 भी नहीं कर पाई हनुमान अंश से मुकाबला, 59वें दिन खूब कमाई
इन देशों में छाई दृश्यम 3
दृश्यम 3 ने यूनाइटेड किंगडम में 3.90 करोड़ कमाए. ऑस्ट्रेलिया में 4.61 करोड़, न्यूजिलैंड में 91.18 लाख, यूएसए और कनाडा में 7.77 करोड़ और जर्मनी में 29.17 लाख का कलेक्शन हासिल किया है. इसके बाद दृश्यम 3 ने 3 दिनों 276 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल कर ली है. वहीं 2026 में धुरंधर 2 के बाद दृश्यम 3 साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
दृश्यम 3 ने पहले दिन रचा था इतिहास
3 दिनों में दृश्यम 3 का जलवा तो आपने देखा. लेकिन कहते हैं पालने में ही पूत के पैर दिख जाते हैं. वैसा ही कुछ दृश्यम 3 के साथ हुआ, जिसने पहले दिन 62 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की. इसके साथ ही यह अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई, जिसने रेड 2, सिंघम अगेन और गोलमाल रिटर्न्स जैसी फ्रेंचाइजी को पीछे छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें | 590 तक श्रीलंका में चलने वाली फिल्म, अमिताभ-जया ने खुद की फिल्म में लगाए पैसे, एसडी बर्मन का म्यूजिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं