विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

Saaho Box Office Collection Day 20: Prabhas की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी, कमाए इतने करोड़

Saaho Box Office Collection Day 20: बाहुबली प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का धमाल जारी है, फिल्म ने कमाए इतने करोड़.

Saaho Box Office Collection Day 20: Prabhas की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी, कमाए इतने करोड़
Saaho Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'साहो' का धमाल
  • 'साहो' का सफर जारी
  • 'साहो' ने की इतनी कमाई
  • एक्शन की बाहुबली है प्रभास की 'साहो'
नई दिल्ली:

Saaho Box Office Collection Day 20: साउथ के दिग्गज एक्टर बाहुबली प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का धमाल जारी है. रोजाना दमदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने शानदार कमाई की है. 'साहो' (Saaho) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ने बीते दिन 1 से 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस लिहाज से 'साहो' (Saaho) के हिंदी वर्जन ने अब तक करीब 147.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 'साहो' की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह तीसरा हफ्ता पूरा होने से पहले 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. 

पहला हफ्ता पूरा होने से पहले 'ड्रीम गर्ल' ने मारा चौका, कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक बाहुबली प्रभास (Prabhas) की 'साहो' (Saaho) ने रिलीज के पहले हफ्ते में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था. 'साहो' ने जहां पहले हफ्ते में 120 करोड़ का आंकड़ा पार किया तो वहीं अगले दोनों हफ्तों में फिल्म केवल 24 करोड़ और 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई. फिल्म के प्रदर्शन कि बात करें तो साहो ने मैसूर और बेंगलूरू जैसे शहरों में सबसे ज्यादा धमाल मचाया है. इससे इतर साहो ने दर्शकों का तो खूब दिल जीता, लेकिन यह फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. 

'इंशाअल्लाह' को लेकर सलमान खान का एक और खुलासा, फिल्म की मेकिंग पर कही यह बात

बता दें कि 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'साहो' (Saaho) साल की सबसे बड़ी फिल्म में शामिल है. खासकर एक्शन प्रेमियों के लिए फिल्म परफेक्ट मसाला है, 'साहो  की कहानी दो हजार करोड़ की चोरी की है और उसके बाद ब्लैक बॉक्स का चक्कर है. प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का म्यूजिक अच्छा है. डायरेक्शन की बात करें तो सुजीत ने दिखा दिया है कि भारत में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन रचा जा सकता है. 'साहो' कुल मिलाकर एक्शन और ग्राफिक्स का कमाल है.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saaho Box Office Collection Day 20, Saaho, Saaho Day 19 Box Office Collection, Saaho Box Office Collection, Prabhas, Saaho 400 Crore, Saaho 350 Crore, Shraddha Kapoor, Saaho 150 Crore, Saaho 300 Crore, Saaho 250 Crore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com